Punjab News: मंत्री बलकार सिंह ने जालंधर के डीसी को दिए सख्त आदेश

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 385 शब्द|📅 15 Feb 2024

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने जालंधर के डिप्टी कमिश्नर को ‘‘गुरू रविदास वाणी अध्ययन सैंटर’’ को स्थापित करने के लिए डेरे के प्रबंधकों के साथ मिलकर तुरंत रूप-रेखा तैयार करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार इस अध्ययन सैंटर के निर्माण के लिए वचनबद्ध है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

राज्य सरकार द्वारा 25 करोड़ रुपए की राशि के साथ यह सैंटर स्थापित किया जा रहा है। स्थानीय निकाय मंत्री द्वारा आज यहाँ पंजाब भवन में ‘‘गुरू रविदास वाणी अध्ययन सैंटर’’ को स्थापित करने सम्बन्धी पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों संबंधी मंत्री अनमोल गगन मान और लोक सभा मैंबर सुशील कुमार रिंकू की हाजिऱी में अलग-अलग विभागों के उच्च अधिकारियों और डेरे के प्रबंधकों के साथ मीटिंग की।

फंड राज्य सरकार करवाएगी मुहैया

स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने कहा कि यदि इस कार्य के लिए और फंडों की ज़रूरत पड़ेगी तो वह भी राज्य सरकार द्वारा मुहैया करवाए जाएंगे। उन्होंने जालंधर के डिप्टी कमिश्नर को निर्देश दिए कि ‘‘गुरू रविदास वाणी अध्ययन सैंटर’’ के काम को विशेष प्राथमिकता देते हुए अपेक्षित जगहों की खोज की जाए और डेरे के प्रबंधकों के साथ मिलकर मुकम्मल रूप-रेखा जल्दी से जल्दी तैयार कर ली जाए।

किसी तरह की लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्त

उन्होंने कहा कि इस काम की प्रगति सम्बन्धी जल्द ही आगे की मीटिंग बुलाई जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि गुरू रविदास वाणी अध्ययन सैंटर के काम-काज में किसी तरह की भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी क्योंकि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार इस सैंटर के निर्माण के लिए तत्पर है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी

इस मीटिंग में पंजाब पर्यटन और सभ्याचार मामलों के प्रशासनिक सचिव अमित ढाका, पंजाब पर्यटन और सभ्याचार मामले के डायरेक्टर नीरू कतियाल, सामाजिक सुरक्षा और महिला एवं बाल विकास विभाग के डायरेक्टर शेना अग्रवाल, डिप्टी कमिश्नर जालंधर विशेस सारंगल, वित्त विभाग के डिप्टी सचिव, जसविन्दर सिंह और गुरू रविदास वाणी अध्ययन सैंटर डेरा सचखंड बल्लां के जनरल सचिव सत पाल हीर, संयुक्त सचिव जोगिन्दर पाल, आई.आर.एस. (रीटा.) ट्रस्टी हरदेव राम और परविन्दर कुमार और अन्य वरिष्ठ अधिकारी विशेष तौर पर उपस्थित थे।

शंभू बॉर्डर किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *