Punjab News: अन्नदाता के विरुद्ध पुलिस कार्यवाही ने मोदी सरकार का लोकतंत्र विरोधी किरदार नंगा किया: चेतन सिंह जौड़ामाजरा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 429 शब्द|📅 15 Feb 2024

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: खनौरी और शंभू सरहद पर हरियाणा पुलिस द्वारा किसानों पर किए गए अत्याचार का सख़्त नोटिस लेते हुए पंजाब के जल संसाधन और भूमि व जल संरक्षण मंत्री स. चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने आज कहा कि इस कारनामे से भाजपा सरकारों की लोकतंत्र विरोधी और तानाशाही मानसिकता का घिनौना चेहरा सामने आ गया है, जो किसानों की आवाज़ को दबाने के लिए इस हद तक गिर गई है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

कैबिनेट मंत्री ने किसानों के साथ किए वायदों को पूरा करने में नाकाम रहने के लिए मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की सख़्त निंदा की। उन्होंने कहा कि यह सरकार किसान भाईचारे की जायज माँगों को नजरअन्दाज करके, उल्टा बड़े उद्योगपतियों को करोड़ों रुपए की बड़ी राहतें और छूट देने में व्यस्त है।

Punjab News: अन्नदाता के विरुद्ध पुलिस कार्यवाही ने मोदी सरकार का लोकतंत्र विरोधी किरदार नंगा किया: चेतन सिंह जौड़ामाजरा

उन्होंने कहा कि किसान देश की रीढ़ की हड्डी हैं और केंद्र सरकार से सम्मानजनक रवैये के हकदार हैं। उन्होंने हालात बिगडऩे पर निराशा ज़ाहिर करते हुए कहा कि यह गलत कार्यवाहियाँ मोदी सरकार के किसानों का सामना करने से डर को जग-ज़ाहिर करती हैं। मीडिया को जख़़्मी किसानों की तस्वीरें जारी करते हुए कैबिनेट मंत्री ने किसानों के विरुद्ध आँसू गैस और पैलेट गन्स का प्रयोग, सडक़ों पर बैरीकेड लगाने और राष्ट्रीय राजधानी की किलेबंदी करने की सख़्त आलोचना की।

इस कद्र तनावपूर्ण स्थिति पैदा करना अफसोसजनक

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा किसानों के साथ किए गए अपने वायदों को पूरा न करना और इस कद्र तनावपूर्ण स्थिति पैदा करना अफसोसजनक है। किसानों के लिए मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान की सरकार के समर्थन को दोहराते हुए स. चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने कहा कि मोदी सरकार अपने वायदे पूरे करने में असफल होने पर किसानों पर ज़ुल्म कर रही है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह के दिशा-निर्देशों पर वह ख़ुद और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह जख़़्मी किसानों का हाल-चाल जानने के लिए अस्पताल का दौरा कर रहे हैं। भाजपा के नेतृत्व वाली हरियाणा सरकार पर बरसते हुए कैबिनेट मंत्री ने किसानों को उनके शांतमयी मार्च से रोकने के लिए पुलिस का प्रयोग करने की निंदा की।

Punjab News: अन्नदाता के विरुद्ध पुलिस कार्यवाही ने मोदी सरकार का लोकतंत्र विरोधी किरदार नंगा किया: चेतन सिंह जौड़ामाजरा

उन्होंने इसको निरादर भरा और ग़ैर-लोकतांत्रिक कार्यवाही करार देते हुए केंद्र सरकार को किसानों के मुद्दों का तुरंत हल करने और किए गए वायदों के मुताबिक सुधारों को लागू करने और देश की खाद्य सुरक्षा एवं ग्रामीण क्षेत्रों की खुशहाली के लिए किसानों की भलाई को प्राथमिकता देने की अपील की।

शंभू बॉर्डर किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *