Canada News: कनाडा में 3 महिलाओं को चाकू मारा, 2 की मौत, एक की हालत गंभीर

Daily Samvad
2 Min Read
Canada News
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 296 शब्द|📅 16 Feb 2024

मॉन्ट्रियल (कनाडा)। Canada News: कनाडा में मॉन्ट्रियल उपनगर वॉडरुइल-डोरियन में एक आवासीय इमारत पर हुए हमले में दो महिलाओं की चाकू मारकर हत्या कर दी गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गई। कैनेडियन ब्रॉडकास्टिंग कॉर्प ने बताया कि गुरुवार को मॉन्ट्रियल उपनगर वाउड्रिल-डोरियन में एक आवासीय इमारत में तीन महिलाओं को चाकू मार दिया गया, जिसमें से दो की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने एक 44 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जो घायल भी हुआ है। उन्होंने बताया कि हमले का मकसद समेत अन्य विवरण तत्काल पता नहीं चल सके हैं।

मोटल मालिक की गोली मारकर हत्या

फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार, हमले दोपहर से कुछ देर पहले हुए, और मॉन्ट्रियल से लगभग 45 किलोमीटर (28 मील) पश्चिम में घटनास्थल पर पांच एम्बुलेंस तैनात की गईं। क्यूबेक प्रांतीय पुलिस ने सूचना के अनुरोधों का तुरंत जवाब नहीं दिया।

वहीं अमेरिका के अलबामा में एक कमरे को लेकर हुए विवाद के बाद भारतीय मूल के मोटल मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शेफील्ड पुलिस प्रमुख रिकी टेरी के अनुसार इस मामले में विलियम जेरेमी मूर को गिरफ्तार किया गया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

दरअसल शेफील्ड में हिलक्रेस्ट मोटल के मालिक प्रवीण रावजीभाई पटेल की पिछले हफ्ते गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अधिकारियों ने बताया कि जब आरोपी विलियम जेरेमी मूर एक कमरा किराए पर लेने के लिए मोटल पर आया था, तो उनके बीच विवाद हो गया। इसके बाद मूर ने बंदूक निकाली और मोटल मालिक पटेल को गोली मार दी।

शंभू बॉर्डर किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *