Jalandhar News: जालंधर में कारोबारी से धारदार हथियार के बल पर 7 लाख की लूट

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 453 शब्द|📅 16 Feb 2024

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर से बड़ी खबर है। मकसूंदा सब्जी मंडी से एक कारोबारी से तेजधार हथियारों के बल पर करीब साढ़े 7 लाख रुपए की लूट हुई है। मकसूदां सब्जी मंडी के टाइगर एजेंसी (ग्रॉसरी और मिल्क प्रोडक्ट बेचते हैं) के मालिक से लूट हुई है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी

जानकारी के मुताबिक टाइगर एजेंसी के मालिक विक्की रोजाना एजेंसी बंद करते हुए रात के 11 बज जाते हैं। मगर गुरुवार को काम ज्यादा होने के कारण ज्यादा लेट हो गया था। रात करीब 12 बजे विक्की अपनी दुकान से करीब 20 कदम दूर अपनी एंडेवर कार में बैठने लगा।

तेजधार हथियार से मारने की धमकी देने लगा

इस दौरान उन्होंने रुपए वाला बैग कार के अंदर रख दिया। उसने कार का गेट खोल कर अपने वर्कर को किसी काम से बुलाया था। इतने में एक युवक उनके पास आकर खड़ा हो गया। विक्की ने बताया कि पहले तो लगा कि उक्त लड़का उसका जानकार है। मगर फिर एकदम से उसने अपने साइड से तेजधार हथियार निकाल लिया और हमला करने की धमकी देने लगा।

इसके बाद तीन अन्य साथी भी आ धमके और कार के अंदर पड़ा पैसे वाला थैला लेकर फरार हो गए। थैले में करीब साढ़े 7 लाख रुपए कैश, मोबाइल फोन और एजेंसी के अंदर की कुछ चाबियां थी। विक्की ने बताया कि लूट के बाद वह चिल्लाते हुए काफी दूर तक लुटेरों का पीछा करते गए थे। मगर कुछ हाथ नहीं लगा।

टूटी हुई दीवार में बने छेद के जरिए बाहर निकल गए

आरोपी सब्जी मंडी के अंदर से टूटी हुई दीवार में बने छेद के जरिए बाहर निकल गए और आगे एक बाइक पर बैठ कर फरार हो गए। वारदात के बाद तुरंत उसने मामले की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम में दी। देर रात जांच के लिए थाना-1 की पुलिस मौके पर पहुंच गई।

पीड़ित ने बताया कि मंडी में उसकी 11 नंबर दुकान है। विक्की ने बताया कि उनका कारोबार सिर्फ जालंधर तक सीमित नहीं है। बल्कि उनका सामान बाहरी जिलों में भी जाता है। इसके चलते अक्सर गाड़ियों के साथ कैश आता रहता है। इसलिए इतना कैश उनके पास था।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

विक्की ने पुलिस को बताया कि जो लुटेरा सबसे पहले आया था, उसने मास्क नहीं लगाया हुआ था। जबकि जो तीन बाद में आए, उनके मुंह ढ़के हुए थे। आसपास के लोगों का कहना है कि तीन चार युवक मुंह ढ़के हुए काफी देर से उनकी दुकान के आसपास घूम रहे थे। सभी की उम्र ज्यादा नहीं थी। पुलिस एरिया के सीसीटीवी खंगाल रही है।

शंभू बॉर्डर किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *