Punjab News: चुनाव की तैयारियों को लेकर सिबिन सी. की डिप्टी कमिश्नरों के साथ बैठक, दिए ये आदेश

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 414 शब्द|📅 16 Feb 2024

डेली संवाद चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी सिबिन सी. ने लोकसभा चुनाव-2024 की तैयारियों को लेकर राज्य के सभी डिप्टी कमिश्नरों-कम-जिला चुनाव अधिकारियों के साथ वीडियो कान्फ्रैंसिंग द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक की।

उन्होंने सभी डिप्टी कमिश्नरों से “इस बार 70 पार” वोट प्रतिशत का लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया। सिबिन सी. ने कहा कि सभी डिप्टी कमिश्नर 70 प्रतिशत से अधिक मतदान करवाने के लिए प्रयास तेज करें। उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव के दौरान पंजाब की 13 लोकसभा सीटों में से जिन क्षेत्रों में वोट प्रतिशत कम था, उन क्षेत्रों को निशानदेही कर वहां वोट प्रतिशत बढ़ाने का काम किया जाए।

ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी

उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए चुनाव आयोग द्वारा भेजी गई प्रचार मोबाइल वैनों, जागरूकता अभियान और अन्य माध्यमों की मदद ली जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि वोट प्रतिशत बढ़ाने की गतिविधियां और तेज की जाएं साथ ही लोगों को अधिक से अधिक मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जाए।

समय-समय पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ करें बैठक

उन्होंने आगे कहा कि चुनाव के दिनों में प्राप्त होने वाली किसी भी प्रकार की शिकायत का समाधान भारतीय चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित समय सीमा में किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी जिले समय-समय पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करें और उन्हें चुनाव आयोग के नियमों और निर्देशों की जानकारी दें, इससे शिकायतों में कमी आएगी।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

मुख्य चुनाव अधिकारी ने डिप्टी कमिश्नरों से कहा कि वे जिले के महत्वपूर्ण लोगों के वोटों की जांच करें कि उनकी वोट बनी है या नहीं, ताकि चुनाव प्रक्रिया के दौरान कोई परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि चुनाव को उचित ढंग से करवाने के लिए 12 से 16 फरवरी तक पंजाब के सभी 117 विधानसभा क्षेत्रों के सहायक रिटर्निंग अधिकारियों (ए.आर.ओ.) को चंडीगढ़ और अमृतसर में प्रशिक्षण दिया गया है।

कमियों को किया जाए दूर

सिबिन सी. ने सभी डिप्टी कमिश्नरों-कम-जिला चुनाव अधिकारियों से लोकसभा चुनाव-2024 को निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से करवाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने चुनाव से संबंधित सभी पहलुओं की समीक्षा की और डिप्टी कमिश्नरों से उनकी प्रतिक्रिया और राय ली। ज्यादातर डिप्टी कमिश्नरों ने कहा कि चुनाव की तैयारी पूरी है और जिन जिलों में कुछ कमी है, उसे जल्द दूर करने का आश्वासन दिया।

शंभू बॉर्डर किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *