Jalandhar News: जालंधर के कालोनाइजर के खिलाफ CM आफिस में शिकायत,

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर के कालोनाइजर राजेश वर्मा ने सरकारी सड़क ही निगल ली है। सरकारी सड़क पर कब्जा करते हुए कालोनाइजर राजेश वर्मा ने उस पर प्लाटिंग कर दी है। यही नहीं, वर्मा ने अवैध रूप से अपनी कालोनी का एक्सटैंशन कर सरकार को करोड़ों रुपए का चूना भी लगाया है। पुडा ने राजेश वर्मा के खिलाफ एक्शन लेते हुए नोटिस जारी किया है।

इसका खुलासा आरटीआई एक्टिविस्ट करणप्रीत सिंह द्वारा मांगी गई आरटीआई के जरिए हुआ है। करणप्रीत सिंह ने पुडा से आरटीआई के जरिए रायल होम्स कालोनी की जानकारी मांगी थी। पुडा ने जो जानकारी दी, वह बड़ी चौंकाने वाली थी। क्योंकि कागजों में कालोनी का लेआउट प्लान कुछ और ही, जबकि मौके पर कुछ और ही बना है।

राय़ल होम्स कालोनी काटकर लगाया रगड़ा
आरटीआई के बाद पुडा में हरकत में आया है। पुडा ने सरकार को करोड़ों रुपए का चूना लगाने वाले रायल होम्स प्रोजैक्ट के पार्टनर राजेश वर्मा को नोटिस जारी किया है। कालोनाइजर राजेश वर्मा ने पुडा द्वारा निर्धारित लेआउट प्लान से न केवल ज्यादा एरिया में कालोनी डेवलेप कर दी, बल्कि गरीबों के नाम पर भी सरकार को चूना लगा दिया।

राजेश वर्मा ने करोड़ों रुपए की टैक्स चोरी की
मैकडी से जमशेरपुर रोड पर संसारपुर के पास राजेश वर्मा ने रायल होम्स के नाम से कोलानी काटी। कालोनाइजर राजेश वर्मा ने लाइसेंस लेकर करीब 10 एकड़ में रायल होम्स के नाम से कालोनी काट दी। लेआउट प्लान के तहत इस कालोनी में 169 प्लाट हैं। इसमें रेजीडेंशियल 148, जबकि ईडब्ल्यूएस के लिए 21 प्लाट आरक्षित रखे गए हैं, जो गरीब परिवारों को केंद्र सरकार द्वारा तय किए गए रेट पर मुहैया करवाना है। इसके साथ ही कालोनी के फ्रंट में 25 दुकानें भी बनाई गई हैं।

अवैध कालोनी में सरकारी सड़क पर भी कब्जा
हैरानी तो तब हुई, जब करणप्रीत सिंह की शिकायत पर पुडा ने जांच शुरू की। जिसमें बड़े ही हैरानी जनक तथ्य सामने आए हैं। रायल होम्स के पार्टनर राजेश वर्मा पुत्र राममूर्ति ने सरकार को चूना लगाते हुए अवैध तरीके से इस कालोनी का एक्सटेंशन कर डाला, जबकि एक्सटेंशन वाले पार्ट की न तो कोई फीस जमा की गई और न ही पुडा को इस बारे में सूचित किया है। यही नहीं, राजेश वर्मा ने अपने अवैध कालोनी में सरकारी सड़क पर भी कब्जा कर लिया।

करीब डेढ़ किला में अवैध कालोनी का एक्सटैंशन
शिकायत के बाद पुडा ने जब जांच की तो पाया कि राजेश वर्मा ने अवैध तरीके से करीब 1.50 किला एरिया में कालोनी बढ़ा ली है। इस बढ़े हुए एरिया में सरकारी सड़क को भी मिला लिया, जिससे सरकारी सड़क गायब हो गई है। जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि उक्त कालोनी के प्लाट नंबर 41 और 47 के पीछे दो करमा के रेवेन्यू रास्ते पर भी राजेश वर्मा ने कब्जा कर लिया है।

इसके अलावा कालोनाइजर द्वारा कालोनी के मेन गेट पर बनाए गए कामर्शियल प्लाजा में भी नाजायज निर्माण किया गया। कालोनाइजर ने एससीओ और प्लाट को जोड़ कर कामर्शियल बना दिया है, जो कि सरासर गलत है, इससे सरकार को रैवेन्यू का नुकसान हुआ है।

इस जांच के बाद पुडा ने नोटिस जारी करते हुए राजेश वर्मा से कहा है कि उसका लाइसेंस रद्द करते हुए बैंक गारंटी जब्त कर ली जाएगी। इस नोटिस का पांच दिनों में जवाब मांगा गया है। फिलहाल इस संबंध में कालोनाइजर राजेश वर्मा से पक्ष जानने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने कोई पक्ष नहीं रखा। अगर राजेश वर्मा अपना पक्ष रखना चाहते हैं तो डेली संवाद के WhatsApp नंबर 8847567663 पर अपना लिखित पक्ष भेज सकते हैं, उसे प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

10 किले जमीन और ली है



















Leave a Comment