डेली संवाद, दसूहा। Punjab News: इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक (MLA) के साथ बड़ा हादसा हो गया है। मिली जानकारी के मुताबिक आप के विधायक की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई है।
ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी
विधायक का नाम कर्मबीर सिंह घुम्मन बताया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक विधायक कर्मबीर सिंह घुम्मन की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया है जिसमे वह बुरी तरफ से घायल हो गया है और उनको ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप
बताया जा रहा है कि दसूहा से सुबह 11 बजे विधायक की गाड़ी तलवाड़ा की तरफ जा रही थी। इसी बीच विधायक की गाड़ी और सामने से आ रही गाड़ी के बीच टक्कर हो गई।
हादसा इतना भयानक था कि विधायक की गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। वहीं विधायक और उनके सहयोगी को घायल हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है यहां उनका ईलाज किया जा रहा है।
शंभू बॉर्डर किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, देखें






