Canada-Punjab News: कनाडा भेजने के नाम पर 23 लाख रुपए की ठगी, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Daily Samvad
3 Min Read
Canada News
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 384 शब्द|📅 17 Feb 2024

डेली संवाद, चंडीगढ़/कनाडा। Canada-Punjab News: कनाडा (Canada) भेजने के नाम पर ठगी (Fraud) करने का मामला सामने आ रहा है। विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने के मामले सामने आते ही रहते है ऐसा ही एक मामला सामने आ रहा है।

Canada-Punjab News: कनाडा भेजने के नाम पर 23 लाख रुपए की ठगी, पुलिस ने दर्ज किया मामला
fraud travel agent

खबर है कि एक वीजा फर्म द्वारा विदेश भेजने के नाम पर 23 लाख रुपए की ठगी कर ली गई है। मिली जानकारी के मुताबिक चंडीगढ़ के सेक्टर-17 की वास्ट वीजा फर्म की ओर से 23 लाख रुपये की ठगी की गई है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी

आइलेट्स की पढ़ाई कराने वाली अध्यापिका ने वास्ट वीजा फर्म के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। अध्यापिका का नाम अनु बंसल बताया जा रहा है। अनु बंसल ने जानकारी देते हुए बताया कि वह अंबाला के मानव चौक पर शारदा नगर में आइलेट्स की कोचिंग देती है।

Study in Canada
Study in Canada

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि एक दिन उसकी मुलाकात राजविंदर कौर से हुई उसने बताया कि उसका सेक्टर-17 में वास्ट वीजा के नाम से ऑफिस है और वह बच्चों को कनाडा भेजती थी। जिसके तहत अनु बंसल ने तीन विद्यार्थियों को कनाडा भेजने के लिए राजविंदर कौर को 23 लाख रुपए दे दिए।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

पैसे दिए हुए आठ महीने हो गए लेकिन उसके बाद भी बच्चों का वीजा नहीं आया जिसके बाद उन्होंने फर्म से इसके बारे में पूछा तो उनको फर्म की तरफ से लगातार टाला जा जाता रहा और बाद में उन्होंने अपना फ़ोन बंद कर दिया।

जिसके बाद अनु बंसल खुद चंडीगढ़ स्थित उनके ऑफिस पहुंचीं, वहां पर उनको दो चेक दिए गए। मगर जब चेक बैंक में लगाए गए तो पता चला कि पेमेंट स्टॉप कराई गई है। इस पर वह अपने स्टाफ के सदस्यों और ड्राइवर के साथ फिर चंडीगढ़ आईं।

मारपीट कर ऑफिस से निकाला बाहर

जब सेंटर में जाकर बात की तो राजविंदर कौर, दमनप्रीत सिंह और कुलबीर ने अपने बाउंसरों को बुलाकर उनके साथ मारपीट कर बाहर निकाल दिया। अनु बंसल ने पुलिस ने शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने अनु बंसल के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शंभू बॉर्डर किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *