St Soldier News: सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन्स ने अपने 16 वें ‘फाउंडेशन डे’ पर दी शहर की संस्थायों को 7लाख की चैरिटी

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 464 शब्द|📅 17 Feb 2024

डेली संवाद, जालंधर। St Soldier News: उत्तरी भारत का सर्वश्रेठ एजुकेशनल ग्रुप ‘सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन’ शिक्षा के साथ साथ बेसहारा, काबिल, ज़रुरतमंद बच्चों एवं बजुर्गों के हर तरह के विकास के लिए खड़ा रहा है, जो अपने ‘फाउंडेशन डे’ को हर वर्ष शहर की संस्थाओं एवं उनके बच्चों को मुफ्त शिक्षा, बजुर्गों को मेडिकल इलाज एवं लड़कियों की शादियों के लिए आर्थिक रूप से चैरिटी प्रदान कर मनाता है।

St Soldier News: सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन्स ने अपने 16 वें 'फाउंडेशन डे' पर दी शहर की संस्थायों को 7लाख की चैरिटी

इस बार संस्थायों में अंध विद्यालय, पिंगला घर, कुष्ट आश्रम, अपाहिज आश्रम, नारी निकेतन, यूनिक होम, थैलेसीमिया (एन.जी.ओ), 13 -13 हट्टी आदि संस्थायों को 7 लाख की चैरिटी दी गई। फाउंडेशन डे का आयोजन सेंट सोल्जर कैंपस जालंधर – अमृतसर बाईपास के पास करवाया गया।

जिसकी शुरुआत ग्रुप चेयरमैन अनिल चोपड़ा एवं वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा, सुनील चोपड़ा , शुष्मा हांडा, नीलम कत्याल, राजन चोपड़ा, रितु चोपड़ा द्वारा ग्रुप के फाउंडर्स स्व. आर.सी चोपड़ा एवं स्व. शांता चोपड़ा की प्रतिभा को श्रद्धांजलि अर्पित कर की।

ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी

प्रोग्राम में कॉलेज एम.डी प्रो.मनहर अरोड़ा, स्कूल एम.डी आर. के खन्ना, एवं सभी डायरेक्टरस, प्रिंसिपल्स एवं 3000 से अधिक स्टॉफ मेंबर्स शामिल हुए। इस मौके पर सुपर बॉय ‘आर. जे’ करन ने सभी का मनोरंजन किया और गायक तेजी बाजवा (करिंदे बैंड) ने अपने गीतों से स्टाफ मेंबर्स को झुमा दिया। यही नहीं हसी का पिटारा लेकर चाचा बिशना ने भी अपनी प्रस्तुति कर सभी स्टाफ मेंबर्स को खूब हंसाया।

St Soldier News: सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन्स ने अपने 16 वें 'फाउंडेशन डे' पर दी शहर की संस्थायों को 7लाख की चैरिटी

इस प्रोग्राम में होटल रमाडा, होटल डेज, होटल डेज इन हॉस्पिटैलिटी पार्टनर्स रहे। तत पश्चात ग्रुप द्वारा विभिन्न संस्थायों को चेक दिए गए। फाउंडेशन डे के बारे बताते हुए ग्रुप चेयरमैन अनिल चोपड़ा एवं संगीता चोपड़ा ने इस दिन की सभी को बधाई दी और सभी स्टाफ मेंबर्स का धन्यवाद भी किया और कहा की यह पुरे ग्रुप के साथ से संभव होता आ रहा है, क्योंकि इस डोनेशन में ग्रुप के स्टाफ मेंबर्स की एक दिन की सैलरी का हिस्सा भी है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

उसका मूल कारण स्टाफ मेंबर्स के भीतर मददगार, दुरसों के प्रति प्रेम की भावना को जागरूक करना और मिलझुल कर इक्कठे बढ़ने की प्रेरणा है, क्योकि जैसी सोच स्टाफ मेंबर्स की होगी वैसी सोच और गुण उनके छात्रों में भी आएंगे। उन्होंने बताया कि ग्रुप आज तक लगभग 1 करोड़ 20 लाख तक की राशि डोनेट कर चुका है।

St Soldier News: सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन्स ने अपने 16 वें 'फाउंडेशन डे' पर दी शहर की संस्थायों को 7लाख की चैरिटी

इसके इलावा ग्रुप की तरफ से चल रही मास्टर राजकवर चोपड़ा स्कालरशिप स्कीम के तहत ग्रुप के काबिल एवं जरुरतमंद छात्र 2 करोड़ तक की राशी की पढ़ाई का फायदा ले रहे है। ग्रुप चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने सभी सभी को अपने माता- पिता, संस्कृति, विद्या, मात्र भूमि के साथ जुड़े रहने का सन्देश दिया।

शंभू बॉर्डर किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *