Canada News: कनाडा में VISA प्रोसेसिंग में 42% गिरावट, पंजाबियों को वीजा मिलने में आ रही परेशानी, जाने वजह

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 329 शब्द|📅 17 Feb 2024

ओटावा (कनाडा)। Canada News: कनाडा में पिछले साल मारे गए आतंकवादी हरदीप निज्जर के कारण भारत और कनाडा के बीच राजनयिक तनाव पैदा हो गया था। इसी तनाव के बाद 41 कनाडाई राजनयिकों को भारत छोड़ने को कहा गया था। दोनों देश के तनाव का असर अब कनाडा पर देखने को मिला है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

इमीग्रेशन, शरणार्थी और नागरिकता कनाडा (IRCC) पोर्टल के लेटेस्ट आंकड़े दिखाते हैं कि अक्टूबर-दिसंबर 2022 की तुलना में 2023 की अंतिम तिमाही में कनाडा की ओर से फाइनल की गई भारतीयों की संख्या में 42 फीसदी गिरावट हुई है।

Canada Latest News
Canada Latest News

छात्रों की परमिट में 15 फीसदी की कमी

अक्टूबर-दिसंबर 2023 में कनाडा ने सिर्फ 69,203 आवेदनों को अनुमति दी है। 2022 में इसी अवधि के दौरान 1.19 लाख आवेदन प्रोसेस हुए थे, जो एक बड़ी कमी को दर्शाता है। 2022 और 2023 के बीच कनाडाई अधिकारियों की ओर से अंतिम रूप से फाइनल किए गए कुल छात्रों की परमिट में 15 फीसदी की कमी थी।

कनाडाई उच्चायोग ने कोई जवाब नहीं दिया

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कनाडाई उच्चायोग ने इस पर कोई जवाब नहीं दिया है। कनाडा के लिए स्टडी परमिट अंतरराष्ट्रीय छात्रों को कम से कम छह महीने लंबे कार्यक्रम के लिए जारी किया जाता है।

Study in Canada
Study in Canada

IRCC ने दी थी चेतावनी

ज्यादातर परमिट कॉलेजों और यूनिवर्सिटी में नामांकित छात्रों के पास होते हैं। इस संख्या में गिरावट आश्चर्यजनक नहीं है। क्योंकि IRCC ने 19 अक्टूबर 2023 को एक बयान में वीजा प्रोसेसिंग की समयसीमा पर प्रतिकूल प्रभाव की पहले ही चेतावनी दे दी थी।

ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी

यह वह समय था जब कनाडा ने 62 राजनयिकों और उनके आश्रितों में से 43 को भारत से वापस लेने को कहा गया था। कम कर्मचारियों के कारण पड़ने वाला प्रभाव अब दिखने लगा है।

शंभू बॉर्डर किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *