डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब के लुधियाना से बड़ी खबर है। लुधियाना में फिरोजपुर रोड पर बने एलिवेटेड पुल की भारत नगर चौक पर स्लैब गिर गई। गनीमत रही कि कोई वाहन चालक या पैदल व्यक्ति पुल के उस समय नीचे नहीं था अन्यथा किसी भी व्यक्ति की जान सकती थी।
ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी
लुधियाना के भारत नगर चौक पर मौजूद लोगों ने बताया कि आज पुल से नीचे वाल बाउंडरी की स्लैब गिरी हुई थी। लोगों ने ही ट्रैफिक पुलिस और NHAI को सूचित किया। NHAI का मेंटेनेंस विभाग टीम क्रेन सहित टीम लेकर पुल पर पहुंची। पुल पर बैरिकेडिंग करके कुछ हिस्सा ब्लाक किया गया।
करीब 4 से 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद वैल्डिंग
करीब 4 से 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद वैल्डिंग आदि करके स्लैब को फिर से लगाया गया। राहगीर सचिन ने कहा रोजाना पुल के नीचे कारों की पार्किंग होती है और कई लोग बसें यही से चढ़ते है। यदि दिन के समय हादसा होता तो किसी न किसी की जान तक जा सकती थी।
ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप
मेंटेनेंस टीम के साथ आए सुपरवाइजर पप्पू यादव ने पल्ला झाड़ते हुए कहा कि यह स्लैब गिरी नहीं है। किसी कारण से उन लोगों ने उतारी है। जिसकी अब मरम्मत करवाई जा रही है। NHAI की लापरवाही के कारण पुल के नीचे आने-जाने वाले लोगों की जान को खतरा है।
शंभू बॉर्डर किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, देखें






