Punjab News: पंजाब में मोस्ट वांटेड गैंगस्टर का एनकाउंटर, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला इलाका

Daily Samvad
3 Min Read
Encounter
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 346 शब्द|📅 18 Feb 2024

डेली संवाद, बरनाला। Punjab News: पंजाब से बड़ी खबर है। पंजाब में पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हुई है। इस एनकाउंटर में एक गैंगस्टर को मारा गया है। एनकाउंटर के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग हुई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई है। मारा गया एनकाउंटर वांटेड था।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

पंजाब के बरनाला में पंजाब पुलिस व गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हुई है, जिसमें एक खूंखार गैंगस्टर गुरमीत सिंह मान उर्फ काला धनौला का एकाऊंटर कर दिया गया है। दरअसल एजीटीएफ टीम की उक्त गैंगगस्टर के साथ मुठभेड़ हो गई थी, जिस दौरान पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए गैंगस्टर काला धनौला को एकाऊंटर दौरान ढेर कर दिया है।

गैंगस्टर पर कई मामले दर्ज थे

गैंगस्टर काला धनौला जोकि ए कैटागिरी का गैंगस्टर था तथा कई मामले दर्ज थे, को पुलिस ने एनकाऊंटर दौरान मार गिराया है। गैंगस्टर काला धनौला जोकि पिछले कुछ समय से पुलिस को वांटेड था तथा पुलिस को लगातार उसकी तलाश में जुटी थी। वहीं आज बरनाला में पुलिस ने आज उक्त गैंगस्टरको घेर लिया और एनकाउंटर कर दिया।

बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था गैंगस्टर

पुलिस का कहना है कि काला धनौला एक बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गैंगस्टर काला धनौला के मंसूबों पर पानी फेरते हुए उसका एनकाऊंटर कर दिया गया है।

पुलिस के मुताबिक गैंगस्टर काला धनौला हिस्ट्री शीटर था, तथा पंजाब के कई हिस्सो में वारदातों को अंजाम दे चुका था, जिसके बाद पुलिस को लगातार इसकी तलाश थी।

ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी

बता दें कि बदमाशों के खिलाफ पंजाब पुलिस का यह पहला एनकाऊंटर नहीं है, इससे पहले भी लुधियाना व अन्य शहरों में एनकाऊंटर दौरान कई खूंखार गैंगस्टरों को पुलिस की टीम ने ढेर किया है। वहीं आज एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक और खूंखार गैंगस्टर काला धनौला को ढेर कर दिया गया है।

शंभू बॉर्डर किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *