Farmers Protest: किसानों को 3 फसलों पर मिलेगी MSP, मंत्रियों के साथ मीटिंग में फैसला, पढ़ें किसान क्या बोले

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, चंडीगढ़। Farmers Protest: किसान नेताओं और केंद्र सरकार के बीच चौथे दौर की बैठक में केंद्रीय मंत्रियों ने 3 फसलों मक्का, कपास और दलहन (अरहर और उड़द) पर MSP देने का प्रस्ताव दिया। इन्हें सहकारी सभाओं के जरिए पांच साल तक खरीदेंगे। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि यह 5 साल का कांट्रैक्ट नैफेड और NCCF से होगा।

ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी

केंद्रीय मंत्रियों और किसानों की रविवार शाम को 8:30 बजे मीटिंग शुरू हुई थी। यह 5 घंटे से ज्यादा चली। मीटिंग में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, नित्यानंद राय, पीयूष गोयल समेत मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान, किसान नेता सरवन सिंह पंधेर, जगजीत सिंह डल्लेवाल मौजूद थे।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

वहीं, किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि सभी जत्थेबंदियों से 19 और 20 फरवरी को विचार-विमर्श करेंगे। इसके बाद 20 की शाम को अपना फैसला बता देंगे। 21 की सुबह 11 बजे तक दिल्ली कूच को स्टैंडबाय पर रखा है। उधर, आंदोलन के छठें दिन शंभू और खनौरी बॉर्डर पर तो शांति रही, लेकिन भाकियू उगराहां का रोष प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा।

शंभू बॉर्डर किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, देखें















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *