Jalandhar News: जालंधर की PPR मार्केट में गुंडागर्दी, हिन्दू नेता को दौड़ा दौड़ा कर पीटा, जान से मारने की कोशिश

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 277 शब्द|📅 19 Feb 2024

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर से बड़ी खबर सामने आ रही है। जालंधर की पीपीआर मार्केट के पास शिवसेना अखंड भारत के नेता पर जानलेवा हमला करने की कोशिश की गई है। करीब 7-8 हमलावरों द्वारा रविवार देर रात हमला किया गया।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

बताया जा रहा है कि शिनसेवा नेता ने रेस्टोरेंट वाली साइड घुसकर किसी तरह अपने आप को बचाया। घटना की सूचना मिलते ही थाना-7 की पुलिस मौके पर जांच के लिए पहुंच गई थी। पुलिस ने रेस्टोरेंट के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए हैं।

Jalandhar News: जालंधर की PPR मार्केट में गुंडागर्दी, हिन्दू नेता को दौड़ा दौड़ा कर पीटा, जान से मारने की कोशिश

रेस्टोरेंट के बाहर लड़ाई

शिवसेना अखंड भारत पंजाब व्यापार सेल चेयरमैन के बेटे अर्चित ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ खाना खाने के लिए आया था। उनका परिवार रेस्टोरेंट के अंदर था और वह अपनी कार में बैठा था। इस दौरान करीब 8 लड़के लड़ते हुए उसकी तरफ बढ़ने लगे।

रेस्टोरेंट के पास जाकर अपनी जान बचाई

शिवसेना नेता ने उक्त हमलावरों को रोकने की कोशिश की तो इतने में सभी आरोपी उनके साथ उलझने लगे। आरोपी हमला करते, इससे पहले नेता ने रेस्टोरेंट के पास जाकर अपनी जान बचाई।

ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी

शिवसेना नेता ने बताया कि वह अक्सर परिवार के साथ खाना खाने के लिए होटल जाया करते हैं। रविवार को वह पहली बार पीपीआर मार्केट स्थित रेस्टोरेंट में खाना खाने के लिए आए थे और उन पर हमला करने की कोशिश की गई। बता दें कि पीपीआर मार्केट शहर की सबसे चर्चित मार्केट है।

शंभू बॉर्डर किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *