डेली संवाद, नई दिल्ली। Onion Export: घरेलू बाजार में उपलब्धता में सुधार और कीमतों में नरमी के बाद सरकार ने धीरे-धीरे प्याज के निर्यात पर लगे प्रतिबंधों को कम करना शुरू कर दिया है। सरकार ने हाल ही में कुछ पड़ोसी देशों को प्याज निर्यात पर लगाए गए प्रतिबंधों में ढील दी है।
ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप
इस कदम से उम्मीद है कि पड़ोसी देशों में प्याज की कीमतें नरम होंगी। IT की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार ने फिलहाल पड़ोसी देशों बांग्लादेश, श्रीलंका, नेपाल और भूटान को प्याज के निर्यात को मंजूरी दे दी है। इनके अलावा कुछ अन्य देशों को भी प्याज निर्यात करने की अनुमति मिल गई है, जिनमें मॉरीशस और बहरीन भी शामिल हैं।
सरकार ने प्याज निर्यात पर लगे प्रतिबंधों में सीमित छूट दी है। यह निर्णय सरकार-दर-सरकार आधार पर और द्विपक्षीय संबंधों को देखते हुए लिया गया है। घरेलू बाजार में आपूर्ति घटने और कीमतें आसमान छूने के बाद भारत ने पिछले साल प्याज के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया था।
ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी
दिसंबर 2023 से मार्च 2024 तक प्याज निर्यात पर प्रतिबंध लगाए गए थे। इससे घरेलू बाजार में प्याज की कीमत कम करने में मदद मिली है, जिससे महंगाई कम हुई है और आम लोगों का रसोई का बजट नियंत्रित हुआ है। हालाँकि, भारत के इस फैसले से दुनिया के कई देशों में प्याज की उपलब्धता का संकट पैदा हो गया है।
शंभू बॉर्डर किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, देखें






