Punjab News: लोकसभा चुनाव में क्रिकेटर शुभमन गिल और पंजाबी गायक तरसेम जस्सड को मिली जिम्मेदारी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 261 शब्द|📅 19 Feb 2024

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी के दफ्तर द्वारा भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल को ‘स्टेट आइकन’ बनाया गया है। इस संबंधी मुख्य चुनाव अधिकारी सिबिन सी ने कहा कि पंजाब निवासी शुभमन गिल क्रिकेट प्रेमियों, विशेषकर युवाओं में काफी लोकप्रिय है और आगामी लोकसभा चुनाव 2024 दौरान 70 फीसदी से ज्यादा वोट का लक्ष्य हासिल करने में मददगार साबित होंगा।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

उन्होंने कहा कि शुभमन गिल के माध्यम से वोटर जागरूकता के लिए विभिन्न अभियान चलाए जाएगे ताकि ”इस बार 70 पार” का लक्ष्य हासिल किया जा सके। इससे पहले लोकप्रिय पंजाबी गायक तरसेम जस्सड को भी ‘स्टेट आइकान’ नियुक्त किया जा चुका है।

सिबिन सी ने बताया कि पिछले शुक्रवार को पंजाब के सभी डिप्टी कमिश्नरों के साथ हुई बैठक में ऐसे क्षेत्रों की पहचान करने को कहा गया था, जहां पिछले चुनाव के दौरान वोट प्रतिशत कम रहा था। उन्होंने कहा कि ऐसे क्षेत्रों में जागरूकता अभियान साथ ही शुभमन गिल और तरसेम जस्सड के माध्यम से अपील करवा कर मतदाताओं को अधिक से अधिक वोट डालने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी

मुख्य चुनाव अधिकारी ने आशा व्यक्त की कि पहली बार मतदान करने वाले लड़के-लड़कियां शुभमन गिल और तरसेम जस्सड से प्रभावित होकर अपने वोट अधिकार का प्रयोग करेंगे, वहीं उन्होंने अन्य आयु वर्ग के लोगों से भी अधिक वोट करने की अपील की।

शंभू बॉर्डर किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *