Jalandhar News: जालंधर के लाडोवाली रोड और मदन फ्लोर चौक के आसपास हो रही है ‘सुख’ की वर्षा, अवैध निर्माण करवाने वाले हैं ‘अजेय’

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 490 शब्द|📅 19 Feb 2024

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर के लाडोवाली रोड और मदन फ्लोर चौक के आसपास अवैध निर्माण करवाने वाले की इस समय ‘सुख’ की वर्षा हो रही है। इस सुख के सागर में निगम अफसर गोते लगा रहे हैं, जबकि अवैध रूप से निर्माण करने वाले मोटी रकम देकर खुद को ‘सुखी’ महसूस कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

रेलवे रोड पर मदन फ्लोर चौक के पास नगर निगम का जोन दफ्तर है। इसी जोन दफ्तर से सटाकर अवैध रूप से कई दुकानें बनाई जा रही है। यहां अवैध रूप से पूरी बाजार बन गई, लेकिन नगर निगम के इंस्पैक्टर, एटीपी और एमटीपी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। अवैध निर्माण करने वाले कहते हैं कि पैसे से सभी का मुंह बंद करवा दिया।

गोबिंदगढ़ में एसडी कालेज के सामने सील इमारत की तीसरी मंजिल पर पड़ गया लैंटर
गोबिंदगढ़ में एसडी कालेज के सामने सील इमारत की तीसरी मंजिल पर पड़ गया लैंटर

सील इमारत की तीसरी मंजिल पर पड़ गया लैंटर

इसी से थोड़े आगे गोबिंदगढ़ में आते हैं। यहां एसडी कालेज के ठीक सामने सील इमारत पर तीसरी मंजिल पर लैंडर पड़ गया। ये हैरान करने वाली खबर है। जिस इमारत को कुछ महीने पहले सील किया गया, उस सील इमारत की तीसरी मंजिल पर लैंडर पड़ गया। ये कारनामा संभव हुआ बिल्डिंग ब्रांच के इंस्पैक्टर, एटीपी और एमटीपी की मिलीभगत से। सील इमारत का लैंडर डालने वाला कहता है सभी की ‘पूजा’ कर चुका है, अब हम ‘सुखी’ हैं।

लाडोवाली रोड पर बनी इमारत, इसे कमिश्नर रहे दविंदर सिंह ने रुकवाया था, ये इमारत एक मंजिल ज्यादा बन गई
लाडोवाली रोड पर बनी इमारत, इसे कमिश्नर रहे दविंदर सिंह ने रुकवाया था, ये इमारत एक मंजिल ज्यादा बन गई

लाडोवाली रोड की इस इमारत से लाखों की वसूली

बात करते हैं लाडोवाली रोड की। इस रोड पर एक इमारत बन रही है, जिसके कुछ भाग में अवैध रूप से निर्माण किया गया। इसे लेकर तत्कालीन निगम कमिश्नर भी मौका मुआयना किया। निगम ने डिच भी चलाई, लेकिन आज वह इमारत पूरी तरह से बनकर तैयार है।

Jalandhar News: जालंधर के लाडोवाली रोड और मदन फ्लोर चौक के आसपास हो रही है 'सुख' की वर्षा, अवैध निर्माण करवाने वाले हैं 'अजेय'
लाडोवाली रोड पर अवैध रूप से तीन मंजिला बनी कामर्शियल इमारत

इसी इमारत के ठीक पीछे तीन मंजिला कामर्शियल इमारत बनकर खड़ी हो गई। इस तीन मंजिला इमारत का न तो नक्शा है और न ही कोई CLU। अवैध रूप से तीन मंजिला कामर्शियल शोरूम बनकर तैयार हो गया है। इलाके के इंस्पैक्टर, एटीपी और एमटीपी के नाम पर यहां से लाखों रुपए की वसूली हुई है।

रेलवे रोड पर अवैध रूप से बन गई मार्केट

इसके बाद सुख के सागर में नवां जमाना अखबार दफ्तर के बिल्कुल साथ बनी अवैध कामर्शियल इमारत के मालिक में गोते लगा रहे हैं। पुरानी इमारत की अगली दीवार के पीछे पूरी मार्केट बन गई है। बिना नक्शे औल सीएलयू के एक नहीं 20 दुकानें यहां तैयार है। जिससे करोड़ों रुपए की टैक्स चोरी की गई है। यहां भी इंस्पैक्टर, एटीपी और एमटीपी के नाम पर वसूली बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी

शंभू बॉर्डर किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *