डेली संवाद, नई दिल्ली। Vibhor Steel share price: (Vibhor Steel Tubes Makes Dream Stock Market Debut) विभोर स्टील (Vibhor Steel) के शेयर (Share) अचानक जबरदस्त उछाल पर हैं। शेयर बाजार (Vibhor Steel Tubes IPO) में लिस्टिंग का दौर जारी है। आज शेयर बाजार में स्टील पाइप निर्माता विभोर स्टील ट्यूब्स (Vibhor Steel Tubes) के स्टॉक लिस्ट हुए हैं।
ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी
कंपनी के शेयर 151 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले 181 प्रतिशत के भारी प्रीमियम के साथ सूचीबद्ध हुए। स्टॉक ने एनएसई पर निर्गम मूल्य से 181.46 प्रतिशत चढ़कर 425 रुपये पर शुरुआत की। वहीं, बीएसई पर कंपनी के शेयर 421 रुपये पर शुरुआत की।
बाजार मूल्यांकन 838.14 करोड़ रुपये रहा
यह निर्गम मूल्य से 178.81 प्रतिशत की तेजी को दर्शाता है। बाद में, यह 192.72 प्रतिशत बढ़कर 442 रुपये पर पहुंच गया। सुबह के कारोबार में बीएसई पर कंपनी का बाजार मूल्यांकन 838.14 करोड़ रुपये रहा।
आज सुबह के सत्र में बीएसई सेंसेक्स बेंचमार्क 88.40 अंक या 0.12 प्रतिशत बढ़कर 72,796.56 पर पहुंच गया, जबकि एनएसई निफ्टी 15 अंक की मामूली बढ़त के साथ 22,122.10 पर है।
निवेशकों ने 300 गुना सब्सक्राइब किया
पिछले हफ्ते विभोर स्टील ट्यूब्स के आईपीओ को संस्थागत निवेशकों की जबरदस्त भागीदारी देखने को मिली थी। आईपीओ के अंतिम दिन लगभग संस्थागत निवेशकों ने 300 गुना सब्सक्राइब किया था।
विभोर स्टील ट्यूब्स की आईपीओ में 10 रुपये अंकित
हरियाणा स्थित विभोर स्टील ट्यूब्स की आईपीओ में 10 रुपये अंकित मूल्य वाले इक्विटी शेयरों को खोला था। यह बुक-बिल्डिंग रूट के माध्यम से 72.17 करोड़ रुपये तक के निर्गम आकार तक पहुंच गया। कंपनी इश्यू से जुटाए राशि का इस्तेमाल कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी।
ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप
विभोर स्टील ट्यूब्स लिमिटेड (वीएसटीएल) 2003 में स्थापित हुई थी। यह उच्च गुणवत्ता वाले स्टील ट्यूब और पाइप का निर्माता है। इसका उपयोग भारत में विभिन्न भारी इंजीनियरिंग उद्योगों में किया जाता है।
शंभू बॉर्डर किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, देखें








