Jalandhar Holiday News: जालंधर में इस दिन छुट्टी का ऐलान, बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 279 शब्द|📅 20 Feb 2024

डेली संवाद,जालंधर। Jalandhar Holiday News: सांसद शुशील कुमार रिंकू के प्रयासों से श्री गुरु रविदास जी के 647वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में 23 फरवरी को आयोजित शोभा यात्रा निकाली को लेकर जालंधर शहर के सरकारी और गैर-सरकारी शिक्षण संस्थानों में पूरे दिन की छुट्टी की घोषणा की गई है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

इस संबंध में सांसद ने आज डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल से मुलाकात की और शोभा यात्रा में भारी संख्या में लोगों की भागीदारी और जनभावनाओं को देखते हुए जालंधर शहर में पूरे दिन की छुट्टी की मांग की, ताकि प्रकाश पर्व पूर्ण हर्षोल्लास से मनाया जा सके।

सांसद रिंकू ने कहा कि जिला प्रशासन को शोभा यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को आवश्यक सुविधा प्रदान करने, परिवहन की समुचित व्यवस्था करने, सुरक्षा व्यवस्था करने तथा शहर की साफ-सफाई सुनिश्चित करने को भी कहा गया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी

इस बीच डिप्टी कमिश्नर की ओर से जारी आदेश के मुताबिक 23 फरवरी को प्रकाश पर्व को समर्पित जालंधर शहर में भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है, जिसके चलते कई परिवहन मार्गों में बदलाव किया गया है ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो।

इस आदेश के अनुसार इस दिन श्रद्धालुओं और स्कूल/कॉलेजों के विद्यार्थियों की सुविधा के लिए 23 फरवरी को जालंधर शहर की सीमा के अंतर्गत सभी सरकारी/गैर-सरकारी स्कूलों/कॉलेजों में छुट्टी रहेगी। यह भी स्पष्ट किया गया है कि ये आदेश उन शैक्षणिक संस्थानों पर लागू नहीं होंगे जिनमें स्कूल/कॉलेज/बोर्ड/विश्वविद्यालय की परीक्षाएं उक्त तिथि पर निर्धारित हैं।

शंभू बॉर्डर किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *