Jalandhar News: जालंधर में अवैध बनी दुग्गल बैकरी को लेकर MTP, ATP और इंस्पैक्टर होंगे सस्पैंड, विजीलैंस ने प्रिंसीपल सैक्रेटरी को कार्रवाई के लिए लिखी चिट्ठी

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर (Jalandhar) में अवैध बनी दुग्गल बैकरी (Duggal Bakers) को सील करने के बाद अब एमटीपी (MTP), एटीपी (ATP) और इंस्पैक्टर (Inspector) पर कार्रवाई होने जा रही है। तीन मंजिला अवैध इमारत बनवाने को लेकर तत्कालीन एमटीपी, एटीपी और इंस्पैक्टर पर कार्ऱवाई करने के लिए विजीलैंस ब्यूरो (Vigilance Bureau Punjab) ने प्रिंसीपल सैक्रेटरी (Principal Secretary) को चिट्ठी लिखी है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

नगर निगम (Jalandhar Municipal Corporation) की टीम ने किशनपुरा में स्थित दुग्गल बैकरी (Duggal Bakers) को पिछले दिनों सील कर दी थी। ये कार्ऱवाई स्टेट विजीलैंस की जांच रिपोर्ट के बाद की गई थी। स्टेट विजीलैंस ने कार्रवाई के लिए स्थानीय निकाय विभाग के प्रिंसीपल सैक्रेटरी को पत्र लिखा। बाद में विभाग की चीफ विजीलैंस अफसर के आदेश पर दुग्गल बेकरी सील कर दी गई।

पूर्व विधायक ने बनवाई थी इमारत

अब स्टेट विजीलैंस ने स्थानीय निकाय विभाग के प्रिंसीपल सैक्रेटरी को पत्र लिख कर दुग्गल बैकरी को बनवाने वाले अफसरों पर कार्रवाई को कहा है। स्टेट विजीलैंस ने चिट्ठी में लिखा है कि कांग्रेस सरकार के समय एक विधायक के कहने पर एमटीपी, एटीपी और इंस्पैक्टर ने तीन मंजिला अवैध रूप से इमारत बनवा दी। जिसमें दुग्गल बैकरी खोली गई।

punjab-vigilance Bureau
punjab-vigilance Bureau

प्रिंसीपल सैक्रेटरी ने अफसरों के नाम पूछे

प्रिंसीपल सैक्रेटरी को विजीलैंस ने लिखा है कि इस इमारत को बनवाने वाले एमटीपी, एटीपी, इंस्पैक्टर पर सख्त कार्ऱवाई की जाए। जिसके बाद अब प्रिंसीपल सैक्रेटरी ने नगर निगम के कमिश्नर गौतम जैन से उस समय के बिल्डिंग अफसरों के नाम पूछा है। जिससे अफसरों पर कार्रवाई की जा सके।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *