Punjab Vigilance: विजीलैंस ब्यूरो ने AIG मालविन्दर सिंह सिद्धू केस में वांछित आरोपी को किया गिरफ़्तार

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 488 शब्द|📅 20 Feb 2024

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Vigilance: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने मंगलवार को ख़ाद्य, सार्वजनिक वितरण और उपभोक्ता मामले विभाग, पंजाब के ड्राइवर कुलदीप सिंह को सुप्रीम कोर्ट से उसकी ज़मानत पटीशन खारिज किए जाने के बाद गिरफ़्तार कर लिया है।

यह प्रगटावा करते हुए आज यहाँ राज्य विजीलैंस के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त कुलदीप सिंह पुलिस थाना विजीलैंस ब्यूरो, उड़न दस्ता- 1 पंजाब, मोहाली में एफ. आई. आर. नम्बर 28, तारीख़ 30. 10. 2023 के अंतर्गत दर्ज किए गए एक मुकदमे में मालविन्दर सिंह सिद्धू, सहायक इंस्पेक्टर जनरल मानव अधिकार सेल, पंजाब पुलिस से सम्बन्धित केस में वांछित था जिसने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए धोखाधड़ी, ब्लैकमेलिंग, वसूली और सरकारी कर्मचारियों से रिश्वत लेने सम्बन्धी केस में सह दोषी है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

इस केस में दो मुलजिम एआईजी मालविन्दर सिंह सिद्धू और बलबीर सिंह, गाँव आलमपुर, ज़िला पटियाला को पहले ही गिरफ़्तार किया जा चुका है। उन्होंने आगे बताया कि ए. आई. जी. सिद्धू सरकारी कर्मचारियों के खि़लाफ़ जान-बुझ कर झूठी शिकायतें दर्ज कराता था जिससे उनको ब्लैकमेल किया जा सके और शिकायत ख़ारिज करने के बदले नाजायज लाभ लिए जाते थे।

हालाँकि, 2017 के बाद, वह कभी भी विजीलैंस ब्यूरो, पंजाब में ए. आई. जी या आई. जी. के पद पर नहीं रहा। उन्होंने बताया कि एआईजी सिद्धू ने एक सरकारी अध्यापक की सर्विस बुक की फोटो कापी लेने के लिए ब्लाक प्राइमरी शिक्षा अफ़सर, राजपुरा के दफ़्तर में काम करते एक डाटा आपरेटर को ख़ुद को आईजी, विजीलैंस ब्यूरो, पंजाब के तौर पर पेश किया था।

प्रवक्ता ने और जानकारी देते हुये बताया कि ए. आई. जी. सिद्धू ने सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल घनौर के प्रिंसिपल को लिखित दरख़ास्त के इलावा स्कूल की ईमेल आईडी और उपरोक्त मुलजिम कुलदीप सिंह के द्वारा एक अन्य आवेदन भेज कर स्कूल से रिकार्ड हासिल किया।

ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी

स्कूल में से अध्यापकों के लिए गए रिकार्ड की पड़ताल करने के लिए वह ज़िला समाज कल्याण अफ़सर, पटियाला को अपने साथ स्कूल लेकर गया और प्रिंसिपल से दो पन्नों के प्रोफार्मे पर दस्तखत करवाने की कोशिश भी की, परन्तु प्रिंसिपल ने फार्म और दस्तखत करने से इन्कार कर दिया था।

उन्होंने आगे बताया कि एक अन्य मामले में ए. आई. जी. सिद्धू ने उक्त बलबीर सिंह के द्वारा गुरूहरसहाए ज़िला फ़िरोज़पुर में कृषि विभाग के एक ब्लाक कृषि अफ़सर का निजी रिकार्ड हासिल किया। इसके बाद उन्होंने जाली अनुसूचित जाति सर्टिफिकेट रखने के लिए सम्बन्धित अधिकारी के खि़लाफ़ उसके विभाग में शिकायत भी दर्ज करवाई।

इस शिकायत को वापस लेने के एवज़ में उसने अधिकारी से तीन लाख रुपए की माँग की थी, जिसमें से डेढ़ लाख रुपए बलबीर सिंह और मलविन्दर सिंह सिद्धू ने गैर कानूनी तरीके से वसूल भी लिए थे। उन्होंने कहा कि इस केस सम्बन्धी आगे जांच जारी है।

शंभू बॉर्डर किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *