Farmers Protest: किसानों के आगे बढ़ने से पहले प्रशासन ने दिया बैठक का न्योता, केंद्र ने कहा- बातचीत से निकलेगा रास्ता

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, शंभू बार्डर (पंजाब)। Farmers Protest: किसानों के दिल्ली की ओर बढ़ने से पहले प्रशासन ने किसान नेताओं के साथ बैठक बुलाई है। इस बीच किसानों को मनाने की कोशिशें भी हो सकती हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

जानकारी मिली है कि केंद्र ने पंजाब पुलिस के जरिए एक प्रस्ताव भेजा है। केंद्र किसानों के साथ एक और बैठक कर सकता है। इससे पहले हरियाणा पुलिस ने चेतावनी दी है कि बैरिकेड तोड़ने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बता दे कि पंजाब के किसान आज दिल्ली कूच करेंगे। किसानों का मुख्य काफिला पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर से रवाना होगा। इसके अलावा खनौरी बॉर्डर से भी किसान हरियाणा में घुसेंगे। यहां से वे ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में दिल्ली की तरफ जाएंगे।

ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी

आंदोलन का आज 9वां दिन है। आठ दिन से जारी किसान आंदोलन में अलग-अलग वजह से अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है। मरने वालों में 2 किसान और 2 पुलिस सब इंस्पेक्टर हैं। बता दे कि देर रात शंभू बॉर्डर से पहले पंजाब पुलिस और किसानों के बीच झड़प हो गई।

शंभू बॉर्डर किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, देखें















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *