Jalandhar News: जालंधर में वकील के घर चली गोली, सेवानिवृत्त जज-तहसीलदार और NRI के खिलाफ कार्रवाई

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के जालंधर (Jalandhar) में देर रात गुजराल नगर में वकील गुरमोहर सिंह के घर पर फायरिंग (Firing) के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। ये वारदात को किसी और ने नहीं, बल्कि रिटायर्ड सेशन जज किशोर कुमार, रिटायर्ड तहसीलदार मनोहर लाल और एनआरआई बलराज पाल सिंह दोसांझ और उनके बेटे लतिंदर सिंह ने करवाई थी।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

थाना डिवीजन नंबर-4 की पुलिस ने इस मामले में 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। केस में दो लोग अज्ञात हैं, जिनके द्वारा गोली चलाई गई है। पुलिस द्वारा ये केस वकील गुलमोहर सिंह के बयानों पर दर्ज किया गया है।

Fire
Fire

प्रॉपटी विवाद को लेकर करवाई गई फायरिंग

एडवोकेट गुरमोहन सिंह ने पुलिस को दिए गए बयानों में कहा- कनाडा में रहते उनके दोस्त अमरप्रीत सिंह औलख का पिछले काफी समय से बलराजपाल दोसांझ उसके बेटे लतिन्द्र सिंह उर्फ डेनी, निशवंत उर्फ निशी के साथ प्रोपर्टी विवाद चल रहा है।

Former Congress councilor Sherry Chadha and his lawyer reached the spot after the incident.
Former Congress councilor Sherry Chadha and his lawyer reached the spot after the incident.

उक्त केस में पिछले करीब तीन माह से गुरमोहर सिंह पैरवी कर रहे हैं। 19 अगस्त को उन्हें धमकी भरा कॉल भी आया, जिसमें कहा गया कि उक्त केस की पैरवी न करें, वरना नतीजा भुगतना पड़ेगा।

वकील ने पुलिस को दिए गए बयानों में कहा- धमकी के बाद उसने उक्त फोन नंबर ब्लॉक कर दिया था और मामले की शिकायत पुलिस को दी थी। जिसके किसी साथ वकील से मामला डिसकस किया तो पता चला कि प्रॉपटी विवाद रिटायर्ड जज और तहसीलदार के साथ चल रहा है।

CCTV Camera
CCTV Camera

पुलिस ने मामला दर्ज किया

जानकारी के अनुसार वकील गुरमोहर सिंह के बयानों पर केस दर्ज होने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। उन्हें धमकाने में बलराजपाल दोसांझ, उसके बच्चे जैनी, निशि और किशोर कुमार और मनोहर लाल का हाथ है। बीती रात वह अपने घर पर ही मौजूद थे। इस दौरान एकदम से उनके घर के बाहर गोलियां चलने लगी।

घर से बाहर निकलकर देखा तो दरवाजे पर गोलियों के निशान बने हुए थे। घर आए तो सीसीटीवी में देखा एक अज्ञात व्यक्ति उनके घर के बाहर फायरिंग कर रहा था। आरोपी वारदात करने आए आरोपी बाइक पर सवार थे। वारदात के बाद उन्हें फिर धमकी भरा कॉल आया। पुलिस ने सभी पहलुओं के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *