Farmers Protest: शंभू बॉर्डर लगातार दागे जा रहे आंसू गैस के गोले, गुरुग्राम-दिल्ली बॉर्डर पर लगा लंबा जाम

Daily Samvad
2 Min Read
Farmer Protest

डेली संवाद, शंभू बार्डर (पंजाब)। Farmers Protest: पंजाब और हरियाणा के शंभू और खनौरी बॉर्डर पर इस समय तनावपूर्ण माहौल है। जैसे ही शंभू बॉर्डर पर किसानों ने आगे बढ़ने की कोशिश की तो हरियाणा पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

हरियाणा पुलिस द्वारा 15 से 20 राउंड गोले दागे जा चुके हैं। वहीं किसान दिल्ली कूच की जिद पर वहीं डटे हुए हैं। किसानों के प्रदर्शन के चलते गुरुग्राम-दिल्ली बॉर्डर पर लंबा जाम लग गया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी

खनौरी बॉर्डर पर भारी पुलिस फोर्स तैनात है। किसान भी ट्रैक्टरों के अलावा जेसीबी व पोकलेन मशीनें लेकर पहुंच रहे हैं। किसान किसी भी सूरत में पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। आज तीन बार हरियाणा पुलिस की तरफ से आंसू गैस के गोले दागे जा चुके है।

किसानों को रोकने के लिए पुलिस कई बार ड्रोन से आंसू गैस छोड़ चुकी है। बचने के लिए किसानों ने स्पेशल मास्क, गीली बोरियां और चश्मे पहने। साउंड कैनन से निपटने के लिए किसान स्पेशल इयर बड्स लेकर आए हैं।

शंभू बॉर्डर किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, देखें















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *