Farmers Protest: किसान आंदोलन को लेकर अलर्ट हुई केंद्र सरकार, अमित शाह के साथ मंत्रियों की बैठक

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 207 शब्द|📅 22 Feb 2024

डेली संवाद, नई दिल्ली। Farmers Protest: किसान आंदोलन को लेकर केंद्र सरकार सतर्क हो गई है। किसानों के साथ 5वें दौर की बैठक को लेकर आज दिल्ली में मंत्रियों की संयुक्त बैठक होगी।

ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी

इन बैठकों में किसानों की मांगों की समीक्षा की जाएगी। बैठक में गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहेंगे। मिली जानकारी के मुताबिक, किसानों के मुद्दों से जुड़े मंत्री सबसे पहले संयुक्त बैठक करेंगे। उसके बाद अमित शाह से चर्चा होगी।

बताया जा रहा है कि इस बैठक में किसानों की मांगों के समाधान को लेकर सरकार के प्रस्ताव को अंतिम रूप दिया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, इस बार मंत्री किसानों की उन मांगों को अंतिम रूप देंगे, जिन्हें पूरा किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

यह भी माना जा रहा है कि किसानों के साथ केंद्र सरकार की यह आखिरी बैठक होगी। इसमें किसान संगठन समझौते की तारीख और समय तय करने पर फोकस करेंगे। आपको बता दें कि पंजाब-हरियाणा के शंभू और खनुरी बॉर्डर पर किसानों के आंदोलन का आज 10वां दिन है।

शंभू बॉर्डर किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *