Punjab News: पुलिस की साईबर क्राइम डिवीजऩ ने असम से चार साईबर धोखेबाज़ों को किया गिरफ़्तार

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 578 शब्द|📅 22 Feb 2024

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सोच के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के मद्देनजऱ चलाई जा रही मुहिम के दौरान पंजाब पुलिस के साईबर क्राइम डिविजऩ ने असम के अलग-अलग जिलों से चार साईबर अपराधियों को गिरफ़्तार करके एक अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन जॉब फ्रॉड रैकेट का पर्दाफाश किया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

यह जानकारी पुलिस डायरैक्टर जनरल (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने गुरूवार को यहाँ दी। यह गिरोह के ‘टैलिग्राम’ मोबाइल ऐप के ग्रुपों का प्रयोग करके ‘‘वर्क फ्रॉम होम’’ की नौकरियों की पेशकश करके भोले-भाले व्यक्तियों को अपने जाल में फसाता था।

‘‘डीजीपी ने बताया कि इस गिरोह के मैंबर भरोसा हासिल करने के लिए पहले पीडि़तों को छोटे-मोटे काम करने के बदले छोटी-मोटी रकम अदा करते थे। बाद में, पीडि़त को बड़ी रकम वापस करने का लालच देकर अलग- अलग तरह के बहानों से पैसे ठगते थे। उन्होंने कहा कि इन गिरफ़्तारियों से पंजाब पुलिस ने पूरे देश में बड़े स्तर पर फैले साईबर धोखाधड़ी गठजोड़ पर नकेल कसने के लिए बड़ा कदम उठाया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी

गिरफ़्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान जहीरुल इस्लाम, रफीउल इस्लाम, महबूब आलम और अज़ीज़ुर रहमान के रूप में हुई है। पुलिस टीमों ने उनके पास से दो स्वाइप मशीनें, दो बायोमैट्रिक स्कैनर, एक आई स्कैनर, एक फिंगरप्रिंट स्कैनर, 38 पैन कार्ड, 32 डेबिट/क्रेडिट कार्ड, 16 सिम कार्ड, 10 वोटर कार्ड, 9 आधार कार्ड, 10 बैंक खातों की पासबुक/चैकबुक, पाँच सरकारी रसीदी टिकटें, पाँच मोबाइल फ़ोन, एक लैपटॉप, दो पैन ड्राईव और एक एसबीआई आईडी कार्ड बरामद किया है।

एडीजीपी साईबर क्राइम वी. नीरजा ने बताया कि धोखेबाज़ों द्वारा 25 लाख रुपए की ठगी का शिकार हुई एक औरत की शिकायत के बाद, एसआई जुझार सिंह जंजुआ और एसआई दविन्दर काश्नी के नेतृत्व में साईबर क्राइम टीम ने मामले की जांच की और पाया कि यह गिरोह असम के अलग-अलग जिलों से चलाया जा रहा था।

फोटोशॉप सॉफ्टवेयर का प्रयोग कर डुप्लिकेट डॉक्यूमेंट बनाते

ऑपरेशन के दौरान, मुलजिम जहीरुल इस्लाम और रफीउल इस्लाम को असम के नगाओं जिले से गिरफ़्तार किया गया, जिन्होंने खुलासा किया कि वह ऑनलाइन सेवाएं प्रदान करने के लिए एक कस्टमर सर्विसिज प्वाइंट (सीएसपी) चला रहे थे और आसान ढंग से पैसे कमाने के लिए वह आम लोगों के दस्तावेज़ों के अडोब फोटोशॉप सॉफ्टवेयर का प्रयोग करके डुप्लिकेट पैन कार्ड, वोटर कार्ड, आधार कार्ड बनाते थे, जिनका प्रयोग उन्होंने बैंक खाते खोलने और एक अन्य दोषी महबूब आलम के निर्देशों पर सिम कार्ड प्राप्त करने के लिए किया था।

एडीजीपी ने कहा कि इसके बाद महबूब आलम को गुवाहाटी जि़ले से गिरफ़्तार किया गया, जिसने खुलासा किया कि वह अज़ीज़ुर रहमान के संपर्क में आया था, जिसने उसे कमीशन के आधार पर बैंक खाते मुहैया करवाने के लिए कहा था। पुलिस टीमों ने असम के मोरीगांव जि़ले से मुलजिम अज़ीज़ुर रहमान को भी गिरफ़्तार कर लिया है।

अधिक जानकारी को साझा करते हुए डी.आई.जी. साईबर क्राइम नीलांबरी जगदले ने बताया कि जांच में सामने आया है कि अब तक 23 राज्यों के 160 पीडि़तों के साथ धोखाधड़ी की गई है और आगे की जांच के दौरान और पीडि़तों की पहचान होने की संभावना है। प्राथमिक जांच से यह भी पता लगा है कि मुख्य सरगना, जो विदेशों से इस धोखाधड़ी के रैकेट को चला रहे हैं, क्रिप्टोकरंसी में पैसे प्राप्त कर रहे थे।

शंभू बॉर्डर किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *