⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 166 शब्द|📅 23 Feb 2024
डेली संवाद, खनौरी बॉर्डर (पंजाब)। Farmers Protest: खनौरी बॉर्डर से एक बार फिर दुखद खबर सामने आ रही है। खबर है कि खनौरी बॉर्डर पर एक और किसान की मौत हो गई है।
ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप
जरनैल सिंह नाम के किसान की देर रात दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है। बता दे कि खनौरी बॉर्डर पर किसान आंदोलन के दौरान अब तक यह तीसरी मौत है। इससे पहले 14 तारीख को मंजीत सिंह नाम के बुजुर्ग किसान की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी।
ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी
21 फरवरी को हरियाणा पुलिस के ऑपरेशन के दौरान शुभकरण नाम के युवक की मौत हो गई और अब 22 फरवरी की रात जरनैल सिंह नाम के बुजुर्ग किसान की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।
शंभू बॉर्डर किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, देखें








