Akash Deep: आकाशदीप का शानदार डेब्यू, भारत को मिला नया टेस्ट क्रिकेटर

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 384 शब्द|📅 23 Feb 2024

रांची। Akash Deep: डेब्यूटेंट पेसर आकाश दीप ने इंग्लैंड के खिलाफ रांची टेस्ट में बेन डकेट के रूप में अपना पहला शिकार किया। हालांकि, उनका पहला शिकार जैक क्राउली होते अगर उनकी गेंद को नो बॉल नहीं दिया गया हो तो। दरअसल, वह टेस्ट क्रिकेट में अपने पहले स्पैल में एक बड़ी छाप छोड़ी।

ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी

आकाश की शानदार गेंद ने क्राउली को चकमा दे दिया और गेंद ऑफ स्टंप ले उड़ी, लेकिन भारत के गेंदबाज की गेंद को अंपायर ने नो बॉल करार दिया और फिर टीम इंडिया का जश्न शांत हो गया।

आकाश की खुशी देखते बन रही थी

जैक क्राउली का जब स्टंप उड़ा तो टीम इंडिया और आकाश की खुशी देखते बन रही थी, लेकिन गेंद करते समय उनका पैर क्रीज से बाहर था और अंपायर ने आउट देने की जगह नो-बॉल करार दिया। हालांकि, आकाश ने बाद में एक बेहतरीन गेंद पर जैक क्राउली को क्लीन बोल्ड ही किया।

हालांकि, इससे पहले उन्होंने ओपनर बेन डकेट को विकेट के पीछे ध्रुव जुरेल को कैच आउट कराकर अपना खाता खोला तो दो गेंद के भीतर ही ओली पोप को LBW किया। ये दोनों ही विकेट DRS से मिले थे।

स्टंप के ऊपर से गेंद मारी, जिससे बेल्स उड़ गईं

आकाश दीप के लिए यह सिर्फ शुरुआत थी, जिन्होंने एक ही ओवर में बेन डकेट और ओली पोप जैसे खिलाड़ियों को पवेलियन भेज दिया। कुछ ओवरों के बाद दीप ने क्राउली की गलती की भी भरपाई की। उन्होंने इंग्लिश बल्लेबाज को उसी तरह से आउट किया। हालांकि, इस बार उसने स्टंप के ऊपर से गेंद मारी, जिससे बेल्स उड़ गईं।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

बता दें कि टीम मैनेजमेंट ने वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत जसप्रीत बुमराह को आराम देने का फैसला किया, जिससे आकाश दीप को डेब्यू का मौका मिला। मैच की बात करें तो इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

रोहित ने भी कहा कि वह पिच पर पहले बल्लेबाजी करना पसंद करते, लेकिन आकाश ने साबित कर दिया कि पहले गेंदबाजी करने का मौका भी बुरा नहीं था।

शंभू बॉर्डर किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *