PM Narendra Modi: पीएम मोदी जालंधर को देने जा रहे हैं बड़ी सौगात, इस दिन करेंगे ऐलान

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 340 शब्द|📅 24 Feb 2024

डेली संवाद, जालंधर। PM Narendra Modi: लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जालंधर के लोगों को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। जालंधर कैंट के बाद अब जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन का कायाकल्प होने जा रहा है। जिसकी घोषणा खुद पीएम मोदी करेंगे।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन बनाया जाएगा। नए बनने वाले सिटी रेलवे स्टेशन में वह सारी आधुनिक सुविधाएं यात्रियों को दी जाएगी जो कि यूरोपीय रेलवे स्टेशनों पर होती हैं। इसके साथ ही लोगों को ट्रैफिक जाम से भी राहत मिलेगी। आपको बता दें कि जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन को 2012 में कायाकल्प करने वाले स्टेशनों की लिस्ट में शामिल किया गया था।

प्रोजेक्ट की 600 करोड़ रुपए अनुमानित कीमत

जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन की नई इमारत में सेकेंड एंट्री बनाई जाएगी जो कि सूर्या एनक्लेव की तरफ से होगी। इसके चलते लोग सूर्या एनक्लेव के रास्ते सीधा नेशनल हाईवे पर जा सकेंगे और ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी। इस प्रोजेक्ट की 600 करोड़ रुपए अनुमानित कीमत आएगी।

PM Narendra Modi
PM Narendra Modi

धन्नोवाली में अंडरपास बनाया जाएगा

रेलवे स्टेशन से साथ-साथ धन्नोवाली में अंडरपास बनाया जाएगा। इसे लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 फरवरी को घोषणा करेंगे। इस संबंध में घोषणा दिल्ली से होगी और इसका ऑनलाइन प्रसारण जालंधर होगा। आपको बता दें कि जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन 125 साल से भी अधिक पुराना है यह सबसे व्यस्त स्टेशनों में से एक है। इसके कायाकल्प के बाद लोगों को सेकेंड एंट्री गेट मिलेगा।

ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी

इसके साथ ही बड़ा प्लेटफॉर्म, एस्केलेटर, फूड कोर्ट, चौड़े फुट ओवरब्रिज, रिटेलिंग सेक्शन के साथ-साथ आने व जाने वाले यात्रियों के लिए अलग-अलग सेक्शन होंगे व पार्किंग की कैपेसिटी बढ़ेगी और सुरक्षा के भी पुख्ता प्रबंध होंगे। इसके साथ ही धन्नोवाली में व्हीकल अंडरपास बनेगा। इसके लिए 3 करोड़ रुपए के करीब लागत आएगी और इस वर्ष के अंत तक यह बनकर तैयार हो जाएगा।

शंभू बॉर्डर किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *