Jalandhar News: जालंधर में घर में घुसकर लूटपाट, विरोध करने पर गोली मारने की धमकी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 269 शब्द|📅 24 Feb 2024

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर से बड़ी खबर है। जालंधर के आबादपुरा में नंबरदार चौक के पास एक घर में घुसकर 4 हमलावरों ने जमकर तोड़फोड़ की। आरोपियों ने परिवार को घर के अंदर घुसकर पिस्तौल निकालकर गोली चलाने की भी धमकी दी थी।

ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी

घटना की सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर-6 की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने केबल का काम करने वाले रमेश कुमार के बयान दर्ज कर लिए हैं। जांच के बाद पुलिस मामले में केस दर्ज करेगी।

पिस्तौल तानकर उन्हें घर से बाहर निकाल दिया

रमेश की पत्नी परमजीत कौर ने बताया कि पति घर पर खाना खा रहा था। इतने में आरोपी आ धमके। परमजीत ने आरोप लगाया है कि हमला करने वाले आरोपियों ने पिस्तौल तानकर उन्हें घर से बाहर निकाल दिया था। आरोपियों से उनका कोई विवाद नहीं था।

परमजीत ने कहा कि वह सिर्फ अपने बेटे को एक आरोपी के पास जाने से रोकते थे। जिसके चलते उन पर हमला किया गया है। परमजीत ने आरोप लगाया है कि आरोपी जाते जाते घर के अंदर से नकदी, फोन और सामान भी अपने साथ ले गए।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

परमजीत ने कहा कि ये सारा घटनाक्रम करीब 15 मिनट तक चला। जब मोहल्लावासी इकट्ठा होने लगे तो आरोपी मौके से फरार हो गए। परमजीत ने कहा कि घर के अंदर सिर्फ दो आरोपी घुसे थे, उनके दो साथी घर के बाहर मौजूद थे।

शंभू बॉर्डर किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *