Holidays News: मार्च में बैंक में रहेगी कई दिन की छुट्टियां, अभी निपटाएं बैंक के सभी काम

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 365 शब्द|📅 26 Feb 2024

डेली संवाद, नई दिल्ली। Holidays News: फरवरी महीने के खत्म होने में अब बस कुछ ही दिन बचे हैं, इसके बाद मार्च महीना शुरू होगा। मार्च का महीना त्योहारों के लिहाज से काफी अहम होता है। इस महीने में महाशिवरात्रि के साथ होली का त्योहार भी काफी अहम है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी

वहीं दूसरी ओर गुड फ्राइडे भी इसी महीने में आता है। मार्च में 5 रविवार और दूसरे और चौथे शनिवार के अलावा 7 दिन अलग-अलग जगहों पर बैंकों में कामकाज नहीं होगा। ऐसे में अगर आपको अगले महीने बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो छुट्टियों की लिस्ट चेक करें लें।

देश में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक

  • 1 मार्च को चापचार कुट के कारण मिजोरम में बंद रहेंगे बैंक
  • 3 मार्च को रविवार होने के कारण सभी राज्य में बंद रहेंगे बैंक
  • 8 मार्च को महाशिवरात्रि के कारण सभी राज्य में बंद रहेंगे बैंक
  • 9 मार्च को दूसरा शनिवार के कारण सभी राज्य में बंद रहेंगे बैंक
  • 10 मार्च को रविवार होने के कारण सभी राज्य में बंद रहेंगे बैंक
  • 17 मार्च को रविवार होने के कारण सभी राज्य में बंद रहेंगे बैंक
  • 22 मार्च को बिहार दिवसबिहार के कारण बिहार में बंद रहेंगे बैंक
  • 23 मार्च को चौथा शनिवार के कारण सभी राज्य में बंद रहेंगे बैंक
  • 24 मार्च को रविवार होने के कारण सभी राज्य में बंद रहेंगे बैंक
  • 25 मार्च को होली/ डोलयात्रा के कारण सभी राज्य में बंद रहेंगे बैंक
  • 26 मार्च को याओसैंग/होली के कारण ओडिशा, मणिपुर, बिहार में बंद रहेंगे बैंक
  • 27 मार्च को होली के कारण बिहार में बंद रहेंगे बैंक
  • 29 मार्च को गुड फ्राइडे के कारण सभी राज्य में बंद रहेंगे बैंक
  • 31 मार्च को रविवार होने के कारण सभी राज्य में बंद रहेंगे बैंक

ऑनलाइन बैंकिंग से जरिए निपटा सकेंगे काम

आप बैंकों की छुट्टी के बावजूद ऑनलाइन बैंकिंग और ATM के जरिए पैसे का लेनदेन या अन्य काम कर सकते हैं। इस सुविधाओं पर बैंकों की छुट्टियों का कोई असर नहीं पड़ेगा।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

शंभू बॉर्डर किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *