Dhruv Jurel: भारतीय टीम के लिए संकटमोचक बने ध्रुव जुरेल, ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से दिला दी धोनी की याद

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 534 शब्द|📅 25 Feb 2024

रांची। Dhruv Jurel: ध्रुव जुरेल ने आज कमाल कर दिया। इंग्लैंड के खिलाफ रांची में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने फैंस का दिल जीत लिया है। ध्रुव जुरेल ने रांची टेस्ट में अपनी जुझारू बल्लेबाजी से पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की याद दिलाई है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी

भारतीय टीम जब इंग्लैंड के खिलाफ इस मैच में बहुत बड़े संकट से जूझ रही थी, तब ध्रुव जुरेल उसके लिए संकटमोचक साबित हुए हैं। ध्रुव जुरेल ने 149 गेंदों पर 90 रन बनाए। ध्रुव जुरेल की पारी में 6 चौके और 4 छक्के शामिल रहे हैं।

टीम इंडिया के 161 रन पर 5 विकेट गिर चुके थे

ध्रुव जुरेल जब बल्लेबाजी के लिए उतरे तो टीम इंडिया के 161 रन पर 5 विकेट गिर चुके थे। भारतीय टीम उस वक्त इंग्लैंड के स्कोर से 192 रन पीछे चल रही थी। टीम इंडिया ने इसके बाद महज 16 रनों के अंदर सरफराज खान और रविचंद्रन अश्विन के भी विकेट गंवा दिए।

सरफराज खान 14 रन बनाकर आउट हुए तो वहीं, रविचंद्रन अश्विन 1 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गए। यहां भारतीय टीम का स्कोर अब 177 रन पर 7 विकेट हो गया था। भारतीय टीम अपने 7 विकेट गंवा चुकी थी और इंग्लैंड के स्कोर से 176 रन पीछे थी।

विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने मोर्चा संभाला

विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने यहां से मोर्चा संभाला और कुलदीप यादव के साथ मिलकर आठवें विकेट के लिए 76 रनों की पार्टनरशिप की। ध्रुव जुरेल और कुलदीप यादव के बीच हुई ये पार्टनरशिप भारतीय टीम के लिए किसी संजीवनी बूटी से कम नहीं थी।

कुलदीप यादव (28) के आउट होने के बाद ध्रुव जुरेल ने आकाशदीप के साथ मिलकर 40 रन जोड़ दिए। फिर आकाशदीप 9 रन बनाकर आउट हुए। ध्रुव जुरेल इसके बाद आखिरी विकेट के लिए मोहम्मद सिराज के साथ 14 रन जोड़कर आउट हो गए। अंत में इंग्लैंड 46 रनों की बढ़त हासिल करने में सफल रहा, लेकिन मोमेंटम भारत के पास होगा, क्योंकि वह बेहद मुश्किल हालात से बाहर निकल आया है।

भारत की पहली पारी 307 रनों पर सिमट गई

भारत की पहली पारी 307 रनों पर सिमट गई। इंग्लैंड को पहली पारी के आधार पर भारत के खिलाफ 46 रनों की बढ़त हासिल हुई। भारतीय टीम के लिए पहली पारी में विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने 90 रनों की पारी खेली। इसके अलावा यशस्वी जायसवाल ने 73 रन बनाए।

इंग्लैंड की तरफ से शोएब बशीर ने सबसे ज्यादा 5 विकेट झटके। टॉम हार्टले को 3 विकेट मिले। जेम्स एंडरसन ने 2 विकेट हासिल किए। इससे पहले इंग्लैंड की पहली पारी 353 रन पर समाप्त हुई थी। जो रूट ने नाबाद 122 रन बनाए थे। वहीं, ओली रॉबिंसन ने 58 रन की पारी खेली थी।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

भारत की तरफ से रवींद्र जडेजा ने पहली पारी में सबसे ज्यादा 4 विकेट हासिल किए हैं। आकाश दीप ने 3 विकेट झटके। मोहम्मद सिराज ने 2 विकेट लिए। इसके अलावा रविचंद्रन अश्विन को 1 विकेट मिला है।

शंभू बॉर्डर किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *