TDP List: TDP+JSP ने घोषित की 99 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, BJP से गठबंधन अभी तय नहीं

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 352 शब्द|📅 25 Feb 2024

हैदराबाद। TDP List: Andhra Pradesh Election 2024- तेलुगु देशम पार्टी (TDP) और जन सेना पार्टी (JSP) ने आंध्र प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली संयुक्त सूची जारी कर दी। इस सूची में 99 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई है। इनमें से पांच प्रत्याशी जेएसपी के हैं, जबकि 94 टीडीपी के हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी

टीडीपी राज्य की कुल 175 विधानसभा सीटों में से 94 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, वहीं, जेएसपी 24 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। फिलहाल 57 सीटों पर दोनों दलों ने अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान नहीं किया है। टीडीपी के सूत्रों ने कहा कि टीडीपी और जेएसपी दोनों राज्य में बीजेपी के गठबंधन में शामिल होने का इंतेजार कर रही हैं।

अभिनेता नंदमुरी बालकृष्ण का नाम लिस्ट में

सूत्रों के मुताबिक बीजेपी के गठबंधन में शामिल होने के फैसले के बाद ही इन सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी। अब तक घोषित किए नामों में टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू, एन लोकेश नायडू, अत्चान नायडू और कन्ना लक्ष्मीनाराय अहम हैं। इसके अलावा किशोर कुमार रेड्डी और अभिनेता नंदमुरी बालकृष्ण के नाम भी इस लिस्ट में शामिल हैं।

नाकापल्ले से कोनाथला रामकृष्ण चुनाव लड़ेंगे

वहीं, जेएसपी के उम्मीदवारों में तेनाली विधानसभा क्षेत्र से नादेंडला मनोहर, नेल्लीमारला से लोकम माधवी, राजनगरम से बी बालरामकृष्ण, काकीनाडा ग्रामीण से पंथम नानाजी और अनाकापल्ले से कोनाथला रामकृष्ण चुनाव लड़ेंगे।

इस संबंध में चंद्रबाबू नायडू ने पवन कल्याण के साथ सूची की घोषणा करते हुए कहा कि संयुक्त रूप से हमारी पहली लिस्ट की घोषणा एक अच्छी शुरुआत है। वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के शासन में आंध्र प्रदेश की प्रतिष्ठा और छवि को नुकसान हुआ है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

उधर, टीडीपी- जेएसपी उम्मीदवारों की पहली सूची पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए राज्य के बीजेपी अध्यक्ष डी पुरंदेश्वरी ने कहा कि गठबंधन में शामिल होने पर कोई भी निर्णय पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व लेगा और अभी तक ऐसा कोई संकेत नहीं है।

शंभू बॉर्डर किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *