Jalandhar News: जालंधर का पूर्व पार्षद LIVE होकर खूब रोया, बोला- मैं 4 बार सुसाइड का प्रयास कर चुका हूं, देखें VIDEO

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 350 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के जिला जालंधर (Jalandhar) में कांग्रेस के पूर्व पार्षद रोहन सहगल (Rohal Sehgal) ने सिख संगतों से माफी मांगी है। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह चार बार सुसाइड का प्रयास कर चुका है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

दरअसल बीती रात रोहन सहगल फेसबुक पर लाइव आए और इस दौरान वह काफी भावुक हुए। उन्होंने लाइव में बीते दिनों चल रहे विवाद के बारे में खुलकर जानकारी दी।

Rohan Sehgal
Rohan Sehgal

मैं डिप्रेशन में चल रहा था, इसलिए ऐसा बोला गया

बीते दिनों रोहन सहगल का एक ऑडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह रोमी नाम के प्रॉप्टी डीलर को अभद्र भाषा बोल रहे थे। इसी को लेकर उन्होंने रोमी से माफी मांगी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मैं डिप्रेशन में चल रहा था, इसलिए ऐसा बोला गया।

देखें वीडियो, क्या बोले रोहन सहगल

रोमी प्रॉपटी डीलर मेरे भाई जैसा

बल्कि रोमी प्रॉपटी डीलर मेरे भाई जैसा हैं। उन्होंने लाइव के दौरान बताया कि मैंने एक बिल्डिंग किराए पर दी थी। मेरे किराए दार मुझे करीब पांच माह से किराया, बिजली बिला और पानी का बिल नहीं दे रहे थे। उक्त किराएदार को मेरे पास मॉडल टाउन के प्रॉपटी डीलर रोमी लेकर आए थे।

Jalandhar News: जालंधर का पूर्व पार्षद LIVE होकर खूब रोया, बोला- मैं 4 बार सुसाइड का प्रयास कर चुका हूं, देखें VIDEO

मैं फाइनेंशल तौर पर डिप्रेशन में आ गया

मैं फाइनेंशल तौर पर डिप्रेशन में आ गया था। मैंने कई बार प्रॉपटी डीलर को कॉल भी किया। रोमी के साथ मेरी बातचीत हुई तो इस दौरान मुझसे कुछ गलत बोला गया। ऐसे में मैं उस बात को लेकर माफी मांगता हूं। मगर मेरा नंबर ब्लाक कर दिया गया है और किराया न मिलने से मैं परेशान हो गया था।

जीवन लीला कर लूंगा समाप्त

मेरे पास रिवाल्वर है, मैंने तीन चार बार सुसाइड करने की भी कोशिश की है। उन्होंने बताया कि रोमी अपनी कमीशन लेकर खुद साइड पर हो गए। उन्होंने कहा कि मुझे और मेरे परिवार को धमकियां दी जा रही है वो न दी जाएं, नहीं तो मैं अपनी जीवन लीला समाप्त कर लूंगा।

विदेश यात्रा के ट्रैवल एजैंट ने ठगे 1.50 लाख, देखें

Jalandhar News: जालंधर का पूर्व पार्षद LIVE होकर खूब रोया, बोला- मैं 4 बार सुसाइड का प्रयास कर चुका हूं, देखें VIDEO
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *