Jalandhar News: जालंधर में STF की महिला सिपाही और उसके बच्चों को जान से मारने की कोशिश, बदमाशों को बचाने में जुटे AAP नेता

Daily Samvad
5 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 6 मिनट पढ़ने का समय|📝 695 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर (Jalandhar) के स्पेशल टास्क फोर्स (STF) में तैनात महिला सिपाही और उसके बच्चों को जान से मारने की कोशिश की गई है। हादसा उस वक्त हुआ, जब महिला सिपाही अपने बच्चों को छोड़ने गांव जा रही थी। गांव के बाहर कुछ बदमाशों ने महिला की कार को घेर लिया और गाली गालौच करने लगे।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

एसटीएफ (STF) में तैनात महिला पुलिस मुलाजिम ने जब देखा कि बदमाश उनके कार को रोकना चाहते हैं, तो उसने कार की स्पीड बढ़ा दी। इस दौरान कुछ युवकों ने कार पर डंडे और इंटों से हमला कर दिया। जिससे उसके कार में कई जगह डेंट पड़ गए। महिला किसी तरह कार भगाकर अपने घर पहुंची।

Jalandhar News: जालंधर में STF की महिला सिपाही और उसके बच्चों को जान से मारने की कोशिश, बदमाशों को बचाने में जुटे AAP नेता

बदमाश उसके घर पहुंच गए

इस दौरान बदमाश उसकी कार का पीछा करते हुए उसके घर पहुंच गए और वहां भी मारपीट शुरू कर दी। बदमाशों ने तेजधार हथियार से एसटीएफ मुलाजिम को जान से मारने की कोशिश की। महिला मुलाजिम का एक बच्चा गाड़ी में ही बेहोश हो गया।

महिला मुलाजिम ने कहा- उसके बच्चों के साथ भी आरोपियों ने अभद्रता करने की कोशिश की। जिससे उनके बच्चे काफी डर गए थे। हालांकि इसे लेकर थाना मकसूदा के एसएचओ यादविंदर सिंह ने कहा- मामले में राजीनामा हो चुका है। जिन पर आरोप था, वह भी लड़की के रिश्तेदार ही हैं। एसएचओ ने कहा- उक्त युवक सिर्फ ठीकरी पहरे के लिए खड़े गए थे।

देखो LIVE

Jalandhar News: जालंधर में STF की महिला सिपाही और उसके बच्चों को जान से मारने की कोशिश, बदमाशों को बचाने में जुटे AAP नेता

मकसूदां पुलिस को शिकायत

जालंधर एसटीएफ में तैनात महिला पुलिस मुलाजिम कुलदीप कौर ने डीजीपी को भेजी गई शिकायत में कहा- वह ग्रीन एवेन्यू, मकसूद की रहने वाली है और पंजाब पुलिस ने कार्यरत है। उसके दो बच्चे हैं। नौकरी के कारण मेरे बच्चों का ध्यान मेरी मौसी रखती हैं। बच्चों के लिए घर पर नर्स रखी गई है।

बीते शनिवार रात वह अपनी कार में अपने बच्चों के साथ टाइम स्पेंड करने के बाद उन्हें छोड़ने के लिए मौसी के घर गांव नूसी गई थी। जहां लिदड़ा नहर को कुछ युवक खड़े गए थे। देर रात का समय था तो वह उक्त रास्ते से तेजी से निकल गई। इस दौरान आरोपियों ने पीड़िता पर हमला कर दिया। जिनके हाथ में लाठी डंडे थे। घटना में कुलदीप की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई।

Jalandhar News: जालंधर में STF की महिला सिपाही और उसके बच्चों को जान से मारने की कोशिश, बदमाशों को बचाने में जुटे AAP नेता

बच्चों को चोट पहुंचने की धमकियां भी दी

कुलदीप कौर ने आगे कहा- जब उसने अपनी कार आगे बढ़ाई तो उसका स्कॉर्पियो गाड़ी द्वारा पीछा भी किया गया। और कुछ दूर गांव के पास मेरी गाड़ी को उक्त युवकों द्वारा आगे अपनी स्कॉर्पियो लगाकर घेर लिया गया। घर से उतरे सभी लोगों के पास लाठी डंडे और अन्य सामान था।

एसटीएफ की महिला मुलाजिम कुलदीप कौर ने इस घटना की शिकायत मकसूदां पुलिस थाने में की। लेकिन मकसूदां पुलिस थाने के एसएचओ पर आम आदमी पार्टी के नेताओं ने दबाव बनाया कि कार्रवाई न की जाए।एसटीएफ की मुलाजिम ने सारी जानकारी अपने वरिष्ठ अफसरों को दी और डीजीपी को शिकायत मेल की है।

Jalandhar News: जालंधर में STF की महिला सिपाही और उसके बच्चों को जान से मारने की कोशिश, बदमाशों को बचाने में जुटे AAP नेता

कार की चाभी निकाल ली

महिला मुलाजिम कुलदीप कौर ने डेली संवाद से बातचीत करते हुए कहा कि जब मैंने बात करने की कोशिश की तो आरोपियों ने जबरदस्ती कार की चाभी निकाल ली। मेरी कार को लॉक कर दिया गया और दौरान मेरा बेटा बेहोश हो गया। क्योंकि उसे सांस लेने में दिक्कत थी।

जिन बदमाशों ने उन्हें और उनसे बच्चों को मारने की कोशिश की है, उन्हें आम आदमी पार्टी के कुछ नेताओं का संरक्षण प्राप्त है, जिससे बदमाशों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। महिला पुलिस मुलाजिम ने कहा है कि डीजीपी से शिकायत की गई है।

Jalandhar News: जालंधर में STF की महिला सिपाही और उसके बच्चों को जान से मारने की कोशिश, बदमाशों को बचाने में जुटे AAP नेता

थाने में नहीं हुई सुनवाई

एसटीएफ की महिला मुलाजिम कुलदीप कौर ने कहा- मुझे पर मेरे उच्च अधिकारी केस में राजीनामे का दबाव बना रहे हैं। थाने में मैंने शिकायत की, मगर उन्होंने सुनवाई नहीं की। बात में मुझे पता चला कि राजनीति दबाव के चलते पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा- मैंने किसी प्रकार का कोई राजीनामा नहीं किया है और ना ही मैंने किसी राजीनामे पर साइन किए हैं। अगर पुलिस राजीनामे की बात कर रही है तो उन्होंने मेरे फेक साइन किए हैं।

STF की महिला सिपाही और उसके बच्चों को मारने की कोशिश, देखें

Jalandhar News: जालंधर में STF की महिला सिपाही और उसके बच्चों को जान से मारने की कोशिश, बदमाशों को बचाने में जुटे AAP नेता

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *