Video Call Scam: जानिए क्या हैं वीडियो कॉल स्कैम, कर दी ये गलती तो गवां बैठेंगे अपनी कमाई

Daily Samvad
3 Min Read
iphone
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 391 शब्द|📅 27 Feb 2024

डेली संवाद, नई दिल्ली। Video Call Scam: बीते कुछ सालों में टेक्नोलॉजी में बेहतरीन बदलाव देखे हैं। ऐसे में स्कैमर्स भी लोगों को टारगेट करने के लिए नए-नए तरीके निकालता रहते हैं। फिलहाल स्कैमर्स वीडियो कॉलिंग के जरिए भी अपने कस्टमर्स को ठगने का प्रयास कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

जैसा कि हम जानते हैं कि हम वीडियो कॉल के जरिए अपने परिवार वालों और दोस्तों से जुड़े रहते हैं। ये हमारे बीच की दूरियों को कम करते हैं। मगर अब वीडियो कॉल का उपयोग स्कैमर्स आपकी मेहनत की कमाई को ठगने का प्रयास कर रहे हैं। भारतीय कस्टमर्स को सुरक्षित करने के लिए भारतीय कंप्यूटर आपातकालीन प्रतिक्रिया टीम ( CERT-In) ने लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है।

क्या हैं वीडियो कॉल स्कैम

बीते कुछ महीनों में लोगों के बीच वीडियो कॉल के जरिए स्कैमिल की खबरें तेजी से आ रही हैं। इसमें स्कैमर्स अपने वॉट्सऐप के जरिए लोगों को ठगने का प्रयास करते हैं। अब आपको बताएंगे कि आप किस प्रकार के घोटाले का सामना कर सकते हैं।

ब्लैकमैल करने की करते हैं कोशिश

  • इस स्कैम में स्कैमर्स बिना आपकी जानकारी के आपके वीडियो कॉल को रिकॉर्ड कर सकते हैं और जब तक आप उन्हें पैसे नहीं देंगे तब तक इसे जारी करने की धमकी दे सकते हैं।
  • इसके अलावा घोटालेबाज वीडियो कॉल के यूजर्स को गलत योजनाओं में निवेश करने के लिए उकसाते हैं।
  • कभी कभी ये स्कैमर्स खुद को तकनीकी सहायता प्रतिनिधि बताते हैं और आपको मैलवेयर डाउनलोड करने या उन्हें आपके डिवाइस तक दूरस्थ पहुंच प्रदान करने के लिए मना सकते हैं।

इन बातों का रखें ध्यान

  • साइबर सुरक्षा एजेंसी ने बताया कि यूजर्स को कुछ बातों का ध्यान रखना होगा, जो उनके लिए जरूरी है।
    सोशल मीडिया पर अजनबियों से न जुड़ें, खासकर जिनको वे नहीं जानते है।
  • ऐसे किसी भी ऐप का उपयोग करते समय सावधानी बरतें जो उन लोगों के साथ वीडियो कॉलिंग की अनुमति देता है जिन्हें आप नहीं जानते हैं।
  • वीडियो कॉलिंग के लिए सुरक्षित प्लेटफॉर्म का उपयोग करें।
  • साइबर धोखाधड़ी से बचाव के लिए व्यक्तिगत जानकारी ऑनलाइन साझा करने से बचें।
  • सोशल मीडिया प्रोफाइल की प्राइवेसी सेटिंग्स को सबसे बचा कर रखें।

ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी

शंभू बॉर्डर किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *