Lok Sabha Election 2024: हिमाचल में कांग्रेस सरकार गिरने का खतरा, 9 MLA को CRPF की सुरक्षा, CM- सुक्खू बोले – BJP गुंडागर्दी कर रही

Daily Samvad
3 Min Read
Sukhvinder-Singh-Sukhu
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 337 शब्द|📅 27 Feb 2024

डेली संवाद, शिमला। Lok Sabha Election 2024: हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा की एक सीट के लिए मंगलवार को हुई वोटिंग में कांग्रेसी विधायकों के जमकर क्रॉस वोटिंग करने की अटकलों के बाद CM सुखविंदर सिंह सुक्खू की अगुवाई वाली सरकार खतरे में आ गई है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

हिमाचल में कांग्रेस के 6 और 3 निर्दलीय विधायकों के भाजपा के हक में क्रॉस वोटिंग करने की चर्चा है। कांग्रेसी विधायकों में सुजानपुर के राजेंद्र राणा, धर्मशाला के सुधीर शर्मा, कुटलैहड़ के देवेंद्र भुट्‌टो, बड़सर के आईडी लखनपाल, लाहौल-स्पीति के रवि ठाकुर और गगरेट के चैतन्य शर्मा का नाम आ रहा है।

सुबह एक ही गाड़ी में विधानसभा पहुंचे

ये सभी वोटिंग से पहले सुबह एक ही गाड़ी में विधानसभा पहुंचे। विधानसभा के बाहर गाड़ी से उतरते ही भाजपा विधायक बिक्रम ठाकुर और राकेश जम्वाल इनसे मिले। यहां वोटिंग के बाद ये शिमला से निकल गए और अब किसी के संपर्क में नहीं हैं।

तीन निर्दलीय विधायक भी भाजपा के साथ

इसको लेकर कांग्रेस सरकार में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं, तीन निर्दलीय विधायकों हमीरपुर के आशीष शर्मा, देहरा के होशियार सिंह और नालागढ़ के केएल ठाकुर के भी भाजपा कैंडिडेट हर्ष महाजन को वोट देने की बात कही जा रही है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी

वहीं इन सभी 9 विधायकों को CRPF की सिक्योरिटी दी जा रही है। इसके लिए इनकी CRPF की 3 बसें शिमला पहुंच चुकी हैं। राज्यसभा चुनाव में सभी 68 विधायकों ने वोट डाला है। काउंटिंग शुरू हुई तो भाजपा ने विरोध जताया। जिसके बाद फिलहाल काउंटिंग रोक दी गई है।

CM सुक्खू बोले- 6 विधायक पंचकूला ले गई भाजपा

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पुष्टि करते हुए कहा कि कांग्रेस के 6 विधायकों को भाजपा पंचकूला ले गई है। उन्होंने भाजपा पर गुंडागर्दी करने के आरोप लगाए। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि रिजल्ट कांग्रेस के पक्ष में आएगा।

शंभू बॉर्डर किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *