Punjab News: सीएम भगवंत मान का बड़ा फैसला, पंजाब पुलिस होगी और भी हाईटेक

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 196 शब्द|📅 28 Feb 2024

डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: पंजाब पुलिस और भी हाईटेक होगी। मुख्यमंत्री भगवंत मान आज 410 हाईटेक गाड़ियों को हरी झंडी दिखाएंगे। महिलाओं की सुरक्षा के लिए अलग से वाहन तैनात किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी

इस संबंध में दोपहर 12 बजे फिल्लौर में एक समारोह आयोजित किया जाएगा। बता दें कि सड़क हादसों में मौतों को रोकने के लिए पंजाब सरकार द्वारा सड़क सुरक्षा फोर्स का गठन किया गया है। उक्त गाड़ियां हादसों को रोकने के लिए ट्रैफिक मैनेजमेंट के साथ मुसीबत में जरूरतमंदों की मदद भी करेगी।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

इस बात की जानकारी मुख्यमंत्री ने अपने ट्विटर के जरिए दी है। उन्होंने लिखा “पंजाब पुलिस हमारी शान है…आज हम पंजाब पुलिस को और भी हाईटेक बनाने जा रहे हैं…आज 410 बेहतरीन गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर पंजाब पुलिस के बेड़े में शामिल किया जाएगा…इसके लिए अलग से गाड़ियां रखी गई हैं पंजाब की महिलाओं की सुरक्षा, लोगों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है जिसके लिए हम प्रतिबद्ध हैं…”।

शंभू बॉर्डर किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *