Jaya Prada: पूर्व सांसद को कोर्ट ने घोषित किया फरार, गिरफ्तारी के लिए तलाश में जुटी पुलिस

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 292 शब्द|📅 28 Feb 2024

डेली संवाद, रामपुरा। Jaya Prada: पूर्व सांसद और एक्ट्रेस जयाप्रदा (Jaya Prada) को एक बार फिर कोर्ट से बड़ा झटका मिला है। कोर्ट ने जयाप्रदा को फरार घोषित करने हुए पुलिस को उसको गिरफ्तार करने के आदेश जारी किए है।

अब गिरफ्तारी के लिए सीओ के नेतृत्व में टीम गठित की जाएगी। टीम को 6 मार्च से पहले जयाप्रदा को कोर्ट में पेश करना होगा। बता दे कि साल 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान जयाप्रदा के खिलाफ केमरी और स्वार थाने में आचार संहिता के उल्लंघन में दो मामले दर्ज किए गए थे।

ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी

जिसके बाद पुलिस ने चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की थी स्वार में दर्ज एक मामले में गवाही पूरी हो चुकी है जबकि वहीं केमरी के मामले में अभी गवाही होनी है। बताया जा रहा है कि इस मामले में जयाप्रदा के बयान दर्ज होने थे लेकिन पूर्व सांसद जयाप्रदा 16 अक्तूबर 2023 से कोर्ट में हाजिर नहीं हो रही थी।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

इसके बाद कोर्ट की और से 7 बार गैर जमानती वारंट जारी किए। कोर्ट ने जमानतियों के खिलाफ भी पत्रावली खोली थी लेकिन पूर्व सांसद कोर्ट में हाजिर नहीं हुई। मंगलवार को एमपीएमएलए मजिस्ट्रेट ट्रायल कोर्ट ने पूर्व सांसद जयाप्रदा को कोर्ट में हाजिर नहीं होने पर उनको फरार घोषित कर दिया है।

साथ ही उनके खिलाफ फिर से गैर जमानती वारंट जारी किया है। कोर्ट ने एसपी को पत्र लिखकर आदेश दिया है कि पूर्व सांसद की गिरफ्तारी के लिए सीओ स्तर के अफसर के नेतृत्व में टीम बनाकर 6 मार्च को कोर्ट में पेश करें।

शंभू बॉर्डर किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *