Canada-India News: कनाडा में भारतीय अधिकारियों को धमकी, दूतावास पर हमले हुए

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 268 शब्द|📅 28 Feb 2024

नई दिल्ली/टोरंटो। Canada-India News: Threat to Indian officials in Canada – भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बड़ा खुलासा किया है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि भारत के लिए कनाडा को लेकर सबसे बड़ा मुद्दा यही है कि वहां आतंकवादियों, अलगाववादियों और भारत विरोधी तत्वों को जगह दी गई है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी

उन्होंने कहा कि कनाडा कहता है कि लोकतंत्र में सभी को अपनी बात रखने का हक है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि डिप्लोमैट्स को धमकाया जाए। किसी देश के दूतावास पर स्मोक बम फेंकना और हिंसा करना अभिव्यक्ति की आजादी नहीं है।

protest in uk
protest in uk

ब्रिटेन में हमारे हाई कमीशन पर हमला

जयशंकर ने कनाडा, चीन और मालदीव के साथ रिश्तों पर भारत का पक्ष रखा। उन्होंने कहा- हमलों के दोषियों को सजा दी जाना जरूरी है। ब्रिटेन में पिछले साल हमारे हाई कमीशन पर भीड़ ने हमला कर दिया। उस वक्त हमें वैसी सुरक्षा नहीं मिली, जैसी हमने उम्मीद की थी। हालांकि, अब हालात बेहतर हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

जयशंकर ने आगे कहा- भारत उम्मीद करता है कि लंदन और अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में भारतीय दूतावासों पर हुए हमलों के दोषियों को सजा दी जाएगी। हमें कनाडा के लोगों के लिए वीजा सर्विस सस्पेंड करनी पड़ी थी, क्योंकि वहां हमारे डिप्लोमैट्स को डराया-धमकाया जा रहा था। बार-बार ऐसी हरकतें होने पर भी हमें कनाडा की तरफ से कुछ खास सपोर्ट नहीं मिला।

शंभू बॉर्डर किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *