Jalandhar News: सांसद सुशील रिंकू ने डेवियेट कॉलेज की एनुअल एथलेटिक मीट का किया उद्घाटन

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 305 शब्द|📅 28 Feb 2024

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पढ़ाई-लिखाई के साथ खेलकूद की भी हमारी जिंदगी में एक खास अहमियत है क्योंकि इससे न सिर्फ हमें शारीरिक तौर पर मजबूती मिलती है बल्कि हमारा व्यक्तित्व विकास भी अच्छी तरह से होता है। ये विचार जालंधर से लोकसभा सदस्य सुशील कुमार रिंकू ने आज स्थानीय डेवियेट कॉलेज में एनुअल एथलेटिक्स मीट के उद्घाटन समारोह के दौरान व्यक्त किए।

ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी

उन्होंने एथलेटिक्स मीट के आयोजन के लिए डेवियेट प्रबंधन को बधाई दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब सरकार राज्य में स्पोर्ट्स कल्चर को बढ़ावा देने के लिए आई अहम कदम उठा रही है जिसके तहत खेड़ा वतन पंजाब दीयां जैसे बड़े खेल मुकाबले आयोजित किया जा रहे हैं। इसी तरह स्पोर्ट्स की फील्ड में नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियां भी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की तरफ से दी गई है ताकि राज्य में स्पोर्ट्स कल्चर को और बढ़ावा दिया जा सके।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

सांसद ने कालेज प्रबंधन को आश्वासन दिया कि भविष्य में सरकार की तरफ से उन्हें इस तरह की योजना के लिए हर संभव मदद करवाई जाएगी क्योंकि पंजाब सरकार का राज्य को खुशहाल बनाने के लिए स्पोर्ट्स, हेल्थ और एजुकेशन पर खास फोकस है।

बीच कॉलेज प्रिंसिपल डॉ संजीव नवल की तरफ से सांसद का समारोह में शिरकत करने पर फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया। इस एनुअल एथलेटिक्स मीट के तहत यहां पर विभिन्न खेल मुकाबले करवाए जाएंगे जिसमें 100 मीटर दौड़ से 1000 मीटर दौड़, रिले रेस, शार्ट पुट, लांग जंप, टग ऑफ वार, जैवलीन थ्रो, डिस्कस थ्रो इत्यादि शामिल हैं।

शंभू बॉर्डर किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *