Accident News: भीषण हादसा, वाहन पलटने से 14 लोगों की मौत, 20 से ज्यादा घायल, चारों तरफ मची चीख पुकार

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 254 शब्द|📅 29 Feb 2024

डेली संवाद, डिंडौरी। Accident News: पिकअप वाहन पलटने से 14 लोगों की मौत हो गई। 20 लोग घायल हैं। वाहन में 45 लोग सवार थे। हादसा बिछिया थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के तीन से चार बजे के बीच हुआ। मृतकों में 6 पुरुष और 8 महिलाएं शामिल हैं। सभी की उम्र 16 से 60 वर्ष के बीच है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश में बड़ा हादसा हुआ है। पुलिस ने पिकअप मालिक अजमेर टेकाम निवासी करोंदी को हिरासत में ले लिया है। हादसे के वक्त वाहन अजमेर ही चला रहा था।

वाहन का बीमा और फिटनेस एक्सपायर

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम ने बताया कि पिकअप अमाही देवरी गांव से मंडला जिले के मसूर घुघरी गांव गई थी। लौटते समय पिकअप पलटी और 20 फीट नीचे खेत में जा गिरी। वाहन का बीमा और फिटनेस एक्सपायर हो चुका था।

कैबिनेट मंत्री संपतिया उईके शहपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में घायलों से मिलीं। उन्होंने मृतकों के परिजन को सांत्वना देकर सरकारी सहायता का भरोसा दिया।

ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी

विधायक ओमप्रकाश धुर्वे भी घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे। घायलों और उनके परिजन से कहा कि सीएम और डिप्टी सीएम से बात हुई है। घायलों का अच्छा इलाज कराएंगे। वाहन के बीमा और फिटनेस को लेकर उन्होंने कहा कि इसे बाद में देखेंगे। फिलहाल घायलों का इलाज प्राथमिकता है।

शंभू बॉर्डर किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *