PM Surya Ghar Yojana: क्या है पीएम सूर्या घर योजना? जिसमें एक करोड़ घरों को 300 यूनिट फ्री बिजली देने की बात कही

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 375 शब्द|📅 02 Mar 2024

डेली संवाद, नई दिल्ली। PM Surya Ghar Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महत्वकांक्षी में शुरू पीएम सूर्य घर योजना ( PM Surya Ghar Yojana) को गुरुवार को कैबिनिट बैठक से मंजूरी मिल गई है। 22 जनवरी 2024 को पीएम मोदी ने इस योजना के बारे में घोषणा की थी।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

इस स्कीम में सरकार सोलर पैनल लगवाने में सब्सिडी का लाभ देती है। इसके अलावा इस स्कीम के तहत 1 करोड़ घर को 300 यूनिट मुफ्त बिजली मिल सकेगी।

सोलर पैनल लगवाने के लिए सब्सिडी

इस स्कीम का पहले नाम पीएम सूर्योदय योजना (Pradhan Mantri Suryodaya Yojana) था। इस स्कीम में सरकार सोलर पैनल लगवाने के लिए सब्सिडी देती है।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कैबिनेट की बैठक हुई। इस बैठक में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को मंजूरी दे दी गई है। इस योजना के तहत एक करोड़ घर को 300 यूनिट मुफ्त बिजली मिल सकेगी।

क्या है पीएम सूर्या घर योजना

प्रधानमंत्री सूर्या घर योजना में सरकार द्वारा 1 करोड़ से ज्यादा घरों में रूफटॉप सोलर पैनल लगाये जाएंगे। सरकार ने ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता लाने के लिए यह स्कीम शुरू की है। इस योजना में गरीब और मध्यम वर्ग के लोग शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी

सरकार इस स्कीम में सोलर पैनल लगाने में सब्सिडी का लाभ देती है। ऐसे में लोगों पर सोलर पैनल लगाने की लागत का बोझ नहीं आएगा। बता दें कि सरकार द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी लाभार्थी के अकाउंट में डायरेक्ट आएगी।

क्या है स्कीम की पात्रता

  • इस स्कीम का लाभ केवल भारतीय निवासी को मिलेगा।
  • आवेदक की सालाना आय 1 या 1.5 लाख रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
  • आवदेक के पास सभी दस्तावेज होने चाहिए।
  • सरकारी सर्विस से जुड़े व्यक्तियों को इस स्कीम का लाभ नहीं मिलेगा।

ये दस्तावेज हैं जरूरी

  • आधार कार्ड (Aadhaar Card)
  • एड्रेस प्रूफ (Address Proof)
  • बिजली का बिल (Electricity Bill)
  • इनकम सर्टिफिकेट (Income Certificate)
  • मोबाइल नंबर (Phone Number)
  • बैंक पासबुक (Bank Passbook)
  • पासपोर्ट साइज फोटो (Passport Size Photo)
  • राशन कार्ड (Ration Card)

शंभू बॉर्डर किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *