डेली संवाद, तरनतारन। Punjab News: इस समय की बड़ी खबर पंजाब के तरनतारन से सामने आ रही है। खबर है कि तरनतारन में बड़ी वारदात हो गई है। मिली जानकारी के आप नेता की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई है।
ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आम आदमी पार्टी के करीबी नेता और खडूर साहिब विधानसभा क्षेत्र से विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा के नजदीकी नेता गुरप्रीत सिंह की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई है।
बताया जा रहा है कि गुरप्रीत सिंह सुल्तानपुर लोधी कोर्ट में तारीख पर जा रहे थे। जब गुरप्रीत सिंह की कार फतेहाबाद रेलवे फाटक के पास पहुंची तो फाटक बंद था। इसी दौरान कार सवार हमलावर पहले से ही उसका पीछा कर रहे थे।
ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप
उन्होंने गुरप्रीत सिंह पर अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दीं। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना आज सुबह 8 बजे के करीब की बताई जा रही है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है।
शंभू बॉर्डर किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, देखें






