Rules Changed from 1 March: आज से बदल गए LPG-ATF की कीमत से लेकर GST के नियम, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Rules Changed from 1 March: महीने की शुरुआत के साथ ही कई ऐसे बड़े बदलाव हो रहे हैं जिनका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ रहा है। हम आपको उन बदलावों के बारे में बता रहे हैं जो आज यानी 1 मार्च से लागू हो गए हैं। इनमें एलपीजी सिलेंडर की कीमतों और एटीएफ, जीएसटी दर आदि में बदलाव शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी

LPG सिलेंडर की कीमतें

होली के त्योहार से पहले तेल कंपनियों ने बड़ा झटका देते हुए 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी का फैसला किया है। देश के अलग-अलग शहरों में कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 25.50 रुपये तक महंगी हो गई है।

विमानन ईंधन की कीमत

तेल विपणन कंपनियों ने शुक्रवार से विमान ईंधन की कीमत में बढ़ोतरी का फैसला किया है। एटीएफ की कीमतों में 624.37 रुपये प्रति किलो लीटर की बढ़ोतरी का फैसला किया गया है। ऐसे में सस्ते हवाई सफर की उम्मीद को बड़ा झटका लगा है।

GST के नियम

आज 1 मार्च से जीएसटी के नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है। अब 5 करोड़ रुपये से ज्यादा टर्नओवर वाले कारोबारी बिना ई-इनवॉइस के ई-वे बिल नहीं निकाल पाएंगे।

NHAI ने दी बड़ी राहत

NHAI यानी नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (National Highway Authority Of India) ने लोगों को बड़ी राहत देते हुए वन व्हीकल, वन फास्टैग की समय सीमा बढ़ा दी है। पहले यह 29 फरवरी को खत्म हो रही थी, जिसे अब बढ़ाकर 31 मार्च 2024 कर दिया गया है।

14 दिन बैंक बंद रहेंगे

अगर आपको मार्च में बैंकों से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो जान लें कि इस महीने में कई छुट्टियां हैं। मार्च 2024 में कुल 14 दिन बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में आपको आरबीआई द्वारा जारी छुट्टियों की सूची देखने के बाद ही बैंक के काम के लिए निकलना चाहिए।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

शंभू बॉर्डर किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, देखें



















Leave a Comment