St Soldier News: सेंट सोल्जर इंस्टिट्यूट ओफ़ होटल मैनज्मेंट में हिमाचली धाम का आयोजन

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 415 शब्द|📅 01 Mar 2024

डेली संवाद, जालंधर। St Soldier News: सेंट सोल्जर इंस्टिट्यूट ओफ़ होटल मैनज्मेंट में हिमाचली धाम का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि ग्रुप चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा थे। उनका स्वागत समूह कॉलेज एम. डी. तथा कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. संदीप लोहानी एवं अन्य स्टाफ मेंबर्स ने किया।

St Soldier News: सेंट सोल्जर इंस्टिट्यूट ओफ़ होटल मैनज्मेंट में हिमाचली धाम का आयोजन

उन्होंने बताया की भारत के हर राज्य का अपना एक पारंपरिक स्वाद है। पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश जो की पंजाब की सीमा से सटा हुआ है के खाने का भी स्वाद जादुई है। हिमाचल प्रदेश के पारंपरिक भोजन को हिमाचली धाम कहा जाता है। हिमाचल के हर राज्य का अपना एक पारम्परिक भोजन है इसीलिए हिमाचल में कई तरह की धाम का आयोजन किया जाता है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

जिसमें कांगड़ी धाम, मंडी की धाम, चम्बा की धाम, बिलासपुर की धाम बहुत प्रासिध हैं। आज पारम्परिक भोजन को पदोन्नति करते हुए सेंट सोल्जर होटल मैनेजमेंट में बिलासपुरी धाम का आयोजन किया गया जिसमें बिलासपुर राज्य के मुख्य पकवान तेलिया दाल, आलू राजमा का मदरा, सेपु बड़ी, खट्टा, पलदा, चना दाल, माह की दाल और क़दू का मीठा बनाया गया।

St Soldier News: सेंट सोल्जर इंस्टिट्यूट ओफ़ होटल मैनज्मेंट में हिमाचली धाम का आयोजन

संस्थान की एच. ओ. डी और ऐक्टिविटी कोर्डिनेटर कीर्ति शर्मा ने आए हुए अतिथियों को धाम की शुरुआत कब और कैसे हुई और हिमाचली धाम के विभिन्न व्यंजनों के बारे में बताया। इस धाम का आयोजन शेफ अखिल ठाकुर और शेफ़ सोरब शर्मा के नेतृत्व में किया गया और लेक्चरार विकास शर्मा के नेतृत्व में अतिथियों को पारम्परिक तरीक़े से परोसा गया।

ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी

संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ. संदीप लोहानी ने धाम की तैयारी और इसे कैसे बांटा जाता है, सब को बताते हुए कहा कि कैसे इस भोजन के माध्यम से समाज को जोड़ के रखा जा सकता है। इस धाम को परंपरागत तरीक़े से टोर से बने हुए पत्तों में बांटा गया जिससे की इसका स्वाद और भी बढ़िया बना रहे। आए हुए अतिथियों ने धाम का आनंद लिया और साथ ही साथ इस पारम्परिक भोजन के स्वाद की खूब प्रशंसा भी की।

St Soldier News: सेंट सोल्जर इंस्टिट्यूट ओफ़ होटल मैनज्मेंट में हिमाचली धाम का आयोजन

इस अवसर पर मुख्य रूप से मनीष गुप्ता, शुभम, रमन, गगन, रवि, विनय आदि मौजूद रहे। ग्रुप के चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने इंस्टिट्यूट के इस प्रयास की सराहना की और सलाह दी की ऐसे ही भविष्य में भी भारत के अलग-अलग राज्यों के पारम्परिक भोजन से इस मॉडर्न समाज को अवगत करवाया जाए ताकि वो अपनी संस्कृति से जुड़े रहे।

शंभू बॉर्डर किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *