Lok Sabha Election: भाजपा ने फाइनल की 155 प्रत्याशियों की पहली सूची, PM मोदी वाराणसी, गृहमंत्री अमित शाह गांधीनगर से लड़ेंगे चुनाव

Daily Samvad
4 Min Read
BJP
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 540 शब्द|📅 01 Mar 2024

डेली संवाद, नई दिल्ली/चंडीगढ़। Lok Sabha Election: लोकसभा इलैक्शन 2024 के लिए भाजपा के उम्मीदवारों की आज पहली सूची जारी हो सकती है। भाजपा के सूत्रों के मुताबिक, इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित करीब 155 लोगों के नाम शामिल होने की चर्चा है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर से अपने पुराने लोकसभा क्षेत्र वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे। अमित शाह को गांधीनगर, राजनाथ सिंह को लखनऊ, स्मृति ईरानी को अमेठी, धर्मेंद्र प्रधान को ओडिशा के संबलपुर, ज्योतिरादित्य सिंधिया को ग्वालियर या गुना-शिवपुरी, शिवराज सिंह चौहान को भोपाल या विदिशा और संबित पात्रा को ओडिशा के पुरी से टिकट दिया जा सकता है।

PM Narendra Modi
PM Narendra Modi

सिंगर-एक्टर पवन सिंह को चुनावी मैदान में उतारेगी BJP

इसके अलावा भिवानी बल्लभगढ़ से भूपेंद्र यादव, डिब्रूगढ़ से सर्बानंद सोनोवाल, राजौरी-अनंतनाग से रविंद्र रैना, कोटा से ओम बिड़ला, नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली से मनोज तिवारी, पश्चिमी दिल्ली से परवेश वर्मा और आसनसोल से TMC के शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ भोजपुरी सिंगर-एक्टर पवन सिंह को चुनावी मैदान में उतारा जा सकता है।

Lok Sabha Election: भाजपा ने फाइनल की 155 प्रत्याशियों की पहली सूची, PM मोदी वाराणसी, गृहमंत्री अमित शाह गांधीनगर से लड़ेंगे चुनाव
amit shah

दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में केंद्रीय चुनाव कमेटी (CEC) की बैठक हुई थी। इसमें 17 राज्यों की 155 लोकसभा सीटों पर करीब 4 घंटे तक मंथन हुआ। इस बैठक में PM मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह के अलावा BJP शासित राज्यों के CM भी मौजूद रहे।

Lok Sabha Election: भाजपा ने फाइनल की 155 प्रत्याशियों की पहली सूची, PM मोदी वाराणसी, गृहमंत्री अमित शाह गांधीनगर से लड़ेंगे चुनाव
Rajnath Singh

पंजाब में अकाली से गठबंधन पर चर्चा जारी

पंजाब में लोकसभा की कुल 13 सीटें हैं। भाजपा यहां अपने पुराने सहयोगी अकाली दल को NDA में शामिल कराना चाहती है। दोनों के बीच बातचीत भी चल रही है। अभी सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान होल्ड किया गया है। पटियाला सीट से पूर्व CM कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर का नाम तय माना जा रहा है, लेकिन उन्होंने औपचारिक तौर पर भाजपा जॉइन नहीं की है।

Lok Sabha Election: भाजपा ने फाइनल की 155 प्रत्याशियों की पहली सूची, PM मोदी वाराणसी, गृहमंत्री अमित शाह गांधीनगर से लड़ेंगे चुनाव

चंडीगढ़ से कंगना रनौत या युवराज सिंह होंगे प्रत्याशी

चंडीगढ़ की एकमात्र लोकसभा सीट से फिलहाल किरण खेर भाजपा की सांसद हैं, लेकिन वे सक्रिय नहीं हैं। भाजपा उनकी जगह कंगना रनोट या पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह को मैदान में उतार सकती है। हालांकि युवराज के भाजपा जॉइन करने के बाद ही इस पर फैसला हो पाएगा।

Yuvraj Singh
Yuvraj Singh

हरियाणा से पहली सूची में आ सकता है ये नाम

हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों पर भाजपा की तरफ से 5 से 6 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा हो सकती है। इसकी वजह ये है कि लोकसभा चुनाव में संभावित नामों को लेकर हरियाणा भाजपा की प्रदेश चुनाव समिति की गुरुवार को पहली बैठक हो चुकी है। इस बैठक में मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रभारी बिप्लब देब के साथ पार्टी अध्यक्ष नायब सैनी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी

Manohar Lal, CM, Haryana
Manohar Lal, CM, Haryana

पार्टी सूत्रों का कहना है कि पहली लिस्ट में हरियाणा से 5 से 6 नाम सामने आ सकते हैं। बाकी के नाम केंद्रीय चुनाव समिति की ओर से जारी की जाने वाली दूसरी लिस्ट में शामिल हो सकते हैं। 20 ऑब्जर्वर की ग्राउंड सर्वे रिपोर्ट में सभी मौजूदा सांसदों के नाम प्रत्याशी लिस्ट में पहले नंबर पर रखे गए हैं।

शंभू बॉर्डर किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *