Canada News: कनाडा भेजने के नाम पर 7 लाख रुपए की ठगी, पीड़ित ने गृहमंत्री को दी शिकायत

Daily Samvad
4 Min Read
Canada News
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 486 शब्द|📅 02 Mar 2024

डेली संवाद, करनाल/कनाडा। Canada News: जैसे जैसे विदेश जाने का चलन बढ़ता जा रहा है। वैसे वैसे ही विदेश भेजने के नाम पर एजेंटो द्वारा ठगी (Fraud) के मामले भी बढ़ते जा रहे है। आज के समय में हर घर का एक आदमी विदेश जाकर बसा हुआ है। कई बार विदेश जाने के चाहवान वालों के साथ एजेंटो द्वारा ठगी कर ली जाती है।

Canada News: कनाडा भेजने के नाम पर 7 लाख रुपए की ठगी, पीड़ित ने गृहमंत्री को दी शिकायत
fraud travel agent

बता दे कि विदेश भेजने के नाम पर लगातार फ्रॉड बढ़ते जा रहे है। फ्रॉड ट्रेवल एजेंट विदेश भेजने के नाम पर भोले-भाले लोगों से लाखों रुपए की ठगी कर ली जाती है। ऐसा ही एक मामला हरियाणा के करनाल से सामने आ रहा है यहां कनाडा (Canada) भेजने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी कर ली है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी

गांव सलारू निवासी विक्रमजीत सिंह अपनी बेटी को वर्क परमिट पर विदेश भेजना चाहता था। उसने सोशल मीडिया पर इमिग्रेशन एजेंट का नंबर मिला, जो किसी विनय कुमार हरी के नाम पर था। उसने फोन पर कॉन्टेक्ट किया तो विनय ने बताया कि हम वर्क वीजा पर विदेश भेजने का काम करते हैं।

कनाडा भेजने के लिए 10 लाख रुपए की मांग की

उन्होंने बताया कि हम कंपनी के माध्यम से वर्क वीजा दिलवा देते हैं जिसके लिए उसने 10 लाख रुपए की मांग की। जिसमे साढ़े 5 लाख रुपए पहले देने के बात और और बाकि के पैसे वहां पहुंचने के बाद देने को कहा। जिसके बाद पीड़ित ने आरोपियों को 5 लाख 54 हजार 700 रुपए दे दिए।

धीरे-धीरे पैसों के लिए दवाब बनाने लग पड़ा

इसके बाद पीड़ित ने बताया कि आरोपी ने फिर फर्जी एम्प्लॉयमेंट कॉन्ट्रैक्ट तैयार किया मेरे नंबर पर भेजा गया। इसके बाद डेढ़ लाख रुपए की डिमांड की गई और तब मैंने डेढ़ लाख रुपए उसे दे दिए। इसके बाद वह धीरे-धीरे और पैसों के लिए दवाब बनाने लग पड़ा धमकियां देने लग पड़ा कि अगर पैसे नहीं दिए तो लड़की को विदेश नहीं भेजेंगे।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

इसके साथ ही जब पीड़ित परिवार ने आरोपियों द्वारा द्वारा भेजे गए वर्क परमिट की जांच करवाई गई तो वह भी फर्जी पाया गया। जिसके बाद उन्हें उनके साथ हो रही धोखाधड़ी का अहसास हुआ। पीड़ित ने बताया कि उसने अभी तक आरोपियों को 7 लाख 4 हजार 699 रुपए दे दिए है।

ब्याज पर पैसे लेकर एजेंट को दिए

पीड़ित पिता ने बताया कि उसने ब्याज पर पैसे लेकर एजेंट को दिए थे। जिसके बाद उसने आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने शिकायत दर्ज करवाई है पीड़ित ने बताया कि अभी भी बेटी का पासपोर्ट आरोपी के कब्जे में है। पीड़ित ने हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज से मामले की शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शंभू बॉर्डर किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *