Jalandhar News: जालंधर के CT Institute में छात्राएं नहीं है सुरक्षित, छेड़खानी के बाद कैम्पस में जमकर हंगामा, धरने पर बैठे छात्र

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 340 शब्द|📅 02 Mar 2024

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर के एक बड़े इंस्टीट्यूट में उस समय माहौल गरमा गया जब वहां दो गुट आपस में भीड़ गए और ईंट-पत्थर चलने लग पड़े। दरसअल जालंधर के शाहपुर स्थित CT इंस्टीट्यूट कैंपस के अंदर शुक्रवार को कश्मीरी और पंजाबी स्टूडेंट्स में जमकर विवाद हो गया।

ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी

इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर ईंट-पत्थर और लात घूंसे चले और एक दूसरे पर कुर्सियां भी फेंकीं गई। इस मामले में CT इंस्टीट्यूट प्रशासन द्वारा कार्रवाई करते हुए 14 छात्रों को निलंबित कर दिया गया है इसके साथ ही पुलिस द्वारा भी इंस्टीट्यूट के अंदर लगे सीसीटीवी फुटेज मांगे जा रहा है।

सीसीटीवी के आधार पर पुलिस द्वारा की जाएगी कार्रवाई

बताया जा रहा है कि सीसीटीवी में जो भी छात्र हिंसा भड़काता हुआ नजर आएगा, उस पर पुलिस द्वारा कार्रवाई की जाएगी। छात्रों द्वारा आरोप लगाए जा रहे है कि इंस्टीच्यूट में एक कश्मीरी छात्र से छेड़छाड़ की गई, जिसकी शिकायत कॉलेज कमेटी से की गई लेकिन कमेटी द्वारा इसकी सुनवाई नहीं हुई।

Jalandhar News: जालंधर के CT Institute में छात्राएं नहीं है सुरक्षित, छेड़खानी के बाद कैम्पस में जमकर हंगामा, धरने पर बैठे छात्र

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

इसके बाद कुछ दिन बाद फिर से पंजाबी छात्र द्वारा कश्मीरी छात्रा से छेड़छाड़ की गई, इस बार यह मामला कश्मीर से पढ़ने आए छात्रों तक पहुंचा। इस बात को लेकर पंजाब और कश्मीरी छात्रों में खूनी झड़प हो गई, जिससे कॉलेज में स्थिति तनावपूर्ण बन गई। वहीं पंजाबी युवकों का कहना है की कश्मीरी स्टूडेंट्स द्वारा लगाए गए आरोप गलत है।

स्तिथि को नियंत्रण करने के लिए पुलिस बुलानी पड़ी

मगर उक्त कश्मीरी छात्राओं ने पगड़ी पर टिप्पणी की और हमारी पगड़ी उतारी। जिसके बाद उनका उनके साथ विवाद बढ़ा। देखते ही देखते फिर विवाद इतना बढ़ गया कि स्तिथि को नियंत्रण करने के लिए कैंपस के सुरक्षाकर्मी कम पड़ गए और फिर पुलिस को बुलाना पड़ा। वहीं इस मामले में इंस्टीट्यूट ने कार्रवाई करते हुए 14 छात्रों को निलंबित कर दिया है।

शंभू बॉर्डर किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *