BJP Lok Sabha Candidate List 2024: भाजपा ने जारी की 195 उम्मीदवारों की पहली सूची, पढ़ें लिस्ट

Daily Samvad
6 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 7 मिनट पढ़ने का समय|📝 820 शब्द|📅 02 Mar 2024

डेली संवाद, नई दिल्ली। BJP Lok Sabha Candidate List 2024: BJP Released First Candidates List for Lok Sabha Elections 2024 – भारतीय जनता पार्टी ने अभी अभी अपने 195 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। एक तरह से भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 का शंखनाद कर दिया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने बताया कि 16 राज्य और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 195 सीटों के उम्मीदवार तय कर दिए गए हैं। बाकी सीटों पर मंथन चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे। अमित शाह गांधीनगर से चुनावी मैदान में होंगे।

इसके सथ ही 34 केंद्रीय एवं राज्य मंत्रियों के नाम भी इस सूची में हैं। इसके अलावा दिवंगत सुषमा स्वराज की बेटी को भी लोकसभा का टिकट दिया गया है।

विनोद तावड़े ने बताया कि उत्तर प्रदेश की 51, पश्चिम बंगाल की 26, मध्य प्रदेश की 24, गुजरात की 15, राजस्थान की 15, केरल से 12, तेलंगाना से नौ, असम से 11, झारखंड से 11, छत्तीसगढ़ की 11, दिल्ली की पांच, जम्मू-कश्मीर की दाे, उत्तराखंड की तीन और अरुणाचल, गोवा, त्रिपुरा, अंडमान-निकोबार और दमन और दीव की एक-एक सीट पर प्रत्याशी तय किए गए हैं।

किस नेता को कहां से टिकट

  • वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • अंडमान-निकोबार से विष्णुपदा रे
  • अरुणाचल वेस्ट से किरण रिजिजू
  • अरुणाचल ईस्ट से तापिर गाव

असम

  • करीमगंज से कृपानाथ मल्ला
  • सिलवर से परीमल शुक्ला वैद्य
  • आटोनोमस से अमर सिंह
  • गुवाहाटी से बिजुली कलिता मेदी
  • मंगलदोई से दिलीप सहकिया
  • तेजपुर से रणजीत दत्ता
  • नौगांव से सुरेश बोरा
  • कलियाबौर से कामाख्य प्रसाद तासा
  • जोरहाट से तपन कुमार गोगोई
  • ड्रिबूगढ़ से सर्वानंद सोनोवाल
  • लखीमपुर से प्रधान बरोआ

छत्तीसगढ़

  • सरगुजा से चिंतामणि महाराज
  • रायगढ़ से राधेश्याम राठिया
  • जाजगीर चंपा से कमलेश जांगड़े
  • कोरबा से सरोज पांडे
  • बिलासपुर से तोखन साहू
  • राजनंदगांव संतोष पांडे
  • दुर्ग से विजय बघेल
  • रायपुर से बृजमोहन अग्रवाल
  • महासमुंद से रूपकुमारी चौधरी
  • बस्तर से महेश कश्यप
  • कांकेर से भजराज नांद
  • दमन एवं दीव से लालूभाई पटेल

दिल्ली

  • चांदनी चौक से प्रवीण खंडेलवाल
  • उत्तर पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी
  • नई दिल्ली से बांसुरी स्वराज
  • पश्चिमी दिल्ली से कमलजीत सहरावत
  • दक्षिणी दिल्ली से रामवीर सिंह बिधूड़ी

गोवा

उत्तर गोवा से श्रीपद येस्सो नाइक

गुजरात

  • कच्छ से विनोदभाई लखमाशी चावड़ा
  • बनासकांठा से रेखाबेन हितेशभाई चौधरी
  • पाटण से भरतसिंहजी दाभी
  • गांधीनगर से अमित शाह
  • अहमदनगर पश्चिम से दिनेशभाई कोडरभाई मकवाना
  • राजकोट से परषोत्तम रुपाला
  • पोरबंदर से मनसुखभाई मंडाविया
  • जामनगर से पूनमबेन माडम
  • आणंद से मितेशभाई रमेशभाई पटेल
  • खेड़ा से देवुसिंह चौहान
  • पंचमहल से राजपालसिंह महेंद्रसिंह जाधव
  • दाहोद से जसवन्तसिंह भाभोर
  • भरूच से मनसुखभाई वसावा
  • बारडोली से प्रभुभाई नागरभाई वसावा
  • नवसारी से सीआर पाटिल

जम्मू एवं कश्मीर

  • उधमपुर से जितेंद्र सिंह
  • जम्मू से जुगल किशोर शर्मा

झारखंड

  • राजमहल से ताला मरांडी
  • दुमका से नील सोरेन
  • गोड्डा से निशिकांत दुबे
  • कोडरमा से अन्नपूर्णा देवी
  • रांची से संजय सेठ
  • जमशेदपुर से विद्युत बरण महतो
  • सिंहभूम से गीता कोड़ा
  • खूंटी से अर्जुन मुंडा
  • लोहारदगा से समीर उरांव
  • पलामू से विष्णु दयाल राम
  • हजारीबाग से मनीष जयसवाल

मध्य़ प्रदेश

  • भोपाल से आलोक शर्मा
  • गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया
  • सागर से लता वानखेड़े
  • टिकमगढ़ से वीरेंद्र खाटी
  • दमोह से राहुल लोधी
  • खजुराहो से वीडी शर्मा
  • सतना से गणेश सिंह
  • रीवा से जर्नादन मिश्र
  • सीधी से राजेश मिश्र
  • शहडोलसे हिमाद्री सिंह
  • जबलपुर से आशीष दुबे
  • मंडला से फग्गन सिंह कुलस्ते
  • होशंगाबाद दर्शन सिंह
  • विदिशा से शिवराज
  • देवास से महेंद्र सिंह सोलंकी
  • मंदसौर से सुधीर गुप्ता
  • रतलाम से गजेंद्र पटेल

राजस्थान

  • अलवर से भूपेंद्र यादव
  • बीकानेर से अर्जुन राम मेघवाल
  • जोधपुर से गजेंद्र सिंह शेखावत
  • बाड़मेर से कैलाश चौधरी
  • कोटा से ओम बिरला
  • झालवाड़ा से दुष्यंत सिंह
  • चित्तोड़गढ़ से सीपी जोशी
  • नागौर ज्योति मिर्धा

भाजपा ने 2019 में किया था बेहतर प्रदर्शन    

भाजपा ने पिछले लोकसभा चुनाव यानी 2019 में 543 सीटों में से 436 पर उम्मीदवार उतारे थे। बाकी सीटें पार्टी ने सहयोगी दलों को दी थीं। जिन 436 सीटों पर भाजपा ने चुनाव लड़ा था, उनमें से पार्टी को 303 पर जीत मिली थी। यह आंकड़ा लोकसभा में बहुमत के आंकड़े 272 से भी ज्यादा था।

ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी

इसके अलावा 72 सीटों पर भाजपा दूसरे नंबर, 31 सीटों पर तीसरे नंबर और 30 सीटों पर इससे भी नीचे रही थी, जबकि 51 सीटों पर पार्टी के उम्मीदवारों की जमानत भी जब्त हो गई थी।

गठबंधन का कैसा था प्रदर्शन?  

पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को 351, कांग्रेस नीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) को 90 और सपा-बसपा के गठबंधन को 15 सीटें मिली थीं।

भाजपा को अकेले मिला था बहुमत

2019 में भाजपा 303 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनी थी और अकेले ही उसने बहुमत के जादुई आंकड़े (272) को पार कर लिया था। इसके बाद कांग्रेस 52 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर रही थी। डीएमके को 24, तृणमूल कांग्रेस को 22 और वाईएसआरसीपी को 22 सीटें मिली थीं।

शंभू बॉर्डर किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *